स्नातक चुनाव की तैयारी तेज, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं की प्रत्यक्ष जांच के निर्देश सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर: जिलाधिकारी के निर्देश; औरंगाबाद स्नातक चुनाव के लिए मतदान केंद्रों प्रत्यक्ष निरीक्षण करें

Sambhajinagar Election 2026:औरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की प्रत्यक्ष जांच और समयबद्ध तैयारी के निर्देश दिए।

शफीउल्ला हुसैनी, मनीषा बोंदरे

Chhatrapti Sambhajinagar Aurangabad Election olling Station Facilities Preparations:औरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विनय गौडा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं की प्रत्यक्ष जांच करने तथा एक केंद्र पर 800 से 850 मतदाताओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों की मौके पर करें जांच

छत्रपति संभाजीनगर. औरंगाबाद विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी तथा सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी विनय गौडा जी.सी. ने अधिकारियों को सभी चुनावी जिम्मेदारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी गौडा ने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

\एक केंद्र पर 800 से 850 मतदाता

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के नियोजन के दौरान यथासंभव एक केंद्र पर 800 से 850 मतदाताओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।

अधिकारियों को इन सुविधाओं की केवल कागजी समीक्षा करने के बजाय मतदान केंद्रों पर जाकर प्रत्यक्ष पाहणी करने और आवश्यक कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए।

केंद्रवार तैयारी पर जोर

बैठक में तहसीलदारों ने जिले और शहर में स्नातक मतदाताओं की संख्या, प्रस्तावित मतदान केंद्रों और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रवार तैयारी पूरी करने को कहा।

आचार संहिता का पालन जरूरी

जिलाधिकारी गौडा ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चुनाव आयोग की अनुमति आवश्यक होने वाले मामलों के प्रस्ताव निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर भेजने को कहा गया।

सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों की नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों का तत्काल निपटारा करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिन्नू पी.एम., अपर जिलाधिकारी संभाजी अडकुणे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी वासुदेव सोलुंके और चुनाव उपजिलाधिकारी सविता चौधर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार