BEST बसों के रूट में 5 अक्टूबर से बदलाव: 14 मार्गों का विस्तार, 8 साधारण बसें AC में तब्दील, एक रूट रद्द

Mumbai BEST Bus: मुंबई में बेस्ट ने यात्रियों की सुविधा के लिए 5 अक्टूबर से 14 बस मार्गों में बदलाव, 8 साधारण बसों को AC में बदलने और कम यात्रियों के कारण ए-471 रूट बंद करने का निर्णय लिया।
Changes to BEST bus routes from October 5; 14 routes extended
मुंबई बेस्ट बससोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

BEST Bus Routes Revision Mumbai: यात्रियों की सुविधा और बस सेवाओं को अधिक सुचारू बनाने के लिए BEST ने मुंबई में कई बस मार्गों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 5 अक्टूबर से लागू होंगे।

इसके तहत 14 बस मार्गों के रूट में बदलाव, विस्तार और फेरियों में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा 8 सामान्य बस मार्गों को AC बस सेवा में बदला जाएगा।

सीप्झ तक बढ़ाए जाएंगे कई रूट

बस मार्ग A-22, A-35 और A-39 का परिचालन मजास आगार के बजाय सीप्झ बस डिपो तक किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीप्झ क्षेत्र तक सीधी बस सेवा मिल सकेगी।

वहीं A-30 का मार्ग रमाबाई नगर से घाटकोपर डिपो, श्रेयस सिनेमा और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग होते हुए विक्रोली आगार तक रहेगा।

कुछ मार्गों पर बढ़ेंगी अतिरिक्त फेरियां

A-42 मार्ग पर सैंडहर्स्ट रेलवे स्टेशन से गोल देऊल के बीच अतिरिक्त फेरियां चलाई जाएंगी। वहीं A-245 और A-276 पर रविवार को छोड़कर अतिरिक्त फेरियां बढ़ाई जाएंगी।

A-62 बस मार्ग का परिचालन ताड़देव स्थित वसंतराव नाईक चौक तक सीमित किया जाएगा।

Changes to BEST bus routes from October 5; 14 routes extended
Illegal Sand Mining: राजोली रेत घाट पर अवैध उत्खनन के आरोप, प्रशासन ने गठित की जांच टीम

कई बस मार्गों का होगा विस्तार

BEST ने A-200 बस मार्ग का विस्तार वडाला आगार से श्रावण यशवंते चौक तक करने का फैसला किया है। इसी तरह A-315 का विस्तार प्रतीक्षानगर आगार तक किया जाएगा।

इसके अलावा A-419 और A-427 बस मार्गों को घाटकोपर आगार तक बढ़ाया जाएगा। A-433 का विस्तार J.P.P.D. बस डिपो तक किया जाएगा।

Changes to BEST bus routes from October 5; 14 routes extended
Mumbai Development: 59 मिनट में सफर का लक्ष्य, DCM एकनाथ शिंदे ने बताया मुंबई इन मिनट्स का विकास रोडमैप

कम यात्रियों वाले A-471 को किया जाएगा बंद

मुंबई BEST के अनुसार, यात्रियों की संख्या बेहद कम होने के कारण A-471 बस सेवा रद्द की जाएगी। इसके अलावा कुछ सामान्य बस सेवाओं को AC बस सेवा में परिवर्तित किया जाएगा।

8 सामान्य बसें बनेंगी AC सेवा

BEST के बदलावों के तहत 153 को A-153, 223 को A-223, 242 को A-242, 244 को A-244, 266 को A-266, 392 को A-392 और 423 को A-423 किया जाएगा। वहीं C-505 को A-C 505 AC बस सेवा में बदला जाएगा। ये बदलाव 5 अक्टूबर से लागू होने के बाद यात्रियों को बदले हुए रूट और सेवा व्यवस्था के अनुसार यात्रा करनी होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com