BVG इंडिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का दान दिया (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

महाराष्ट्र में सूखा और आपदाओं से प्रभावितों को मिलेगी मदद, BVG ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए ₹1 करोड़

BVG India Donates One Crore: BVG इंडिया लिमिटेड ने महाराष्ट्र में सूखा और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

शफीउल्ला हुसैनी, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में चेक सौंपा गया।

CM देवेंद्र फडणवीस ने हनमंतराव गायकवाड़ से चेक स्वीकार किया।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी मौजूद रहे।

BVG पिछले 12 वर्षों से महाराष्ट्र में 108 एंबुलेंस सेवा चला रहा है।

BVG India CM Relief Fund Donation: प्राकृतिक आपदाओं, सूखे और अन्य संकटों से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए भारत विकास ग्रुप (बीवीजी) इंडिया लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में बीवीजी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हनमंतराव गायकवाड़ से सहायता राशि का चेक स्वीकार किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भी उपस्थित थे।

BVG की ओर से आर्थिक सहायता सौंपी गई

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में बीवीजी की ओर से यह आर्थिक सहायता सौंपी गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखा राहत कार्यों और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आर्थिक योगदान देने की अपील की थी। इस अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हनमंतराव गायकवाड़ ने एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से लिया गया है।

मुख्यमंत्री की संकल्पना से महाराष्ट्र सार्वजनिक राहत संस्था की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और विभिन्न संकटों से प्रभावित नागरिकों को तत्काल आर्थिक एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही कैंसर, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारियों और अंग प्रत्यारोपण जैसे गंभीर इलाज के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

आगे भी जरूरतमंद नागरिकों की सहायता रहेगी जारी

बीवीजी समूह स्वच्छता, औषधि निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि विकास, जैविक खेती, महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में कार्यरत है। महाराष्ट्र राज्य में समूह पिछले 12 वर्षों से 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रहा है।

बीवीजी इंडिया लिमिटेड ने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत अब तक विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सेवाभावी संस्थाओं को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। समूह ने भविष्य में भी जरूरतमंद नागरिकों की सहायता जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

भारत में पाकिस्तानी वेब सीरीज की रिलीज पर सरकार सख्त, 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर Netflix को निर्देश

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें