सहकारी बैंक चुनाव में MLA की दखलंदाजी! अभिजीत दीपके बोले- सब कुछ BJP ही कर रही, तो चुनाव आयोग क्या कर रहा?

Abhijeet Dipke On Mangesh Chavan: जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में सुमित पाटील के नामांकन और निर्विरोध जीत को लेकर BJP विधायक मंगेश चव्हाण के बयान से विवाद खड़ा हो गया है।
Jalgaon Cooperative Bank Election Controversy Mangesh Chavan Statement
विधायक मंगेश चव्हाण(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

सुमित पाटील शिवसेना विधायक किशोर पाटील के पुत्र हैं।

मंगेश चव्हाण ने नामांकन खारिज कराने की बात भी कही।

BJP विधायक के खिलाफ पार्टी क्या कदम उठाती है?

Jalgaon Cooperative Bank Election Controversy: जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक मंगेश चव्हाण के एक सार्वजनिक बयान के बाद चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

शिवसेना विधायक किशोर पाटील के पुत्र सुमित पाटील के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराने से लेकर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कराने तक की भूमिका खुद निभाने का दावा चव्हाण ने किया। उनके इस बयान को लेकर अब सहकारी चुनाव प्राधिकरण की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले में सीजेपी संस्थापक दीपके भी कुदे है।

सुमित पाटील के नामांकन पर आपत्ति

चव्हाण ने खुले मंच से कहा कि सुमित पाटील के नामांकन पर उन्होंने ही आपत्ति ली, नामांकन खारिज करवाया और बाद में उन्हीं की भूमिका से सुमित पाटील निर्विरोध निर्वाचित हुए। यदि चुनाव प्रक्रिया में एक विधायक की इतनी सक्रिय भूमिका रही, तो पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखने वाला चुनाव प्राधिकरण क्या कर रहा था? ऐसा सवाल उपस्थित किया जा रहा है। इस मामले में विधायक मंगेश चव्हाण के साथ प्रक्रिया में शामिल संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।

Jalgaon Cooperative Bank Election Controversy Mangesh Chavan Statement
बिना नंबर प्लेट और इंश्योरेंस के दौड़ रहे कचरा वाहन, यवतमाल के मारेगांव नगर पंचायत की व्यवस्था पर सवाल

अभिजीत दीपके ने भी निशाना साधा

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी नागपुर में आयोजित पत्रकार परिषद में यह मुद्दा उठाते हुए चुनाव प्राधिकरण पर निशाना साधा। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जलगांव जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक को एशिया की बड़ी सहकारी बैंकों में गिना जाता है।

Jalgaon Cooperative Bank Election Controversy Mangesh Chavan Statement
नागपुर: तपस्या, त्याग और समर्पण से बना संघ का 100 साल का सफर, मोहन भागवत ने याद किया संघ का पुराना दौर

किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी इस महत्वपूर्ण संस्था का नाम अब चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों के कारण राज्य ही नहीं, देशभर में चर्चा में आ रहा है। अब देखना होगा कि सहकारी चुनाव प्राधिकरण इस मामले में क्या कदम उठाता है और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच होती है या नहीं। और भाजपा अपने विधायक के खिलाफ क्या एक्शन लेती है, इस ओर भी सबकी नजरे टिकी हुई है।

नवभारत लाइव के लिए काकरवाहिद की रिपोर्ट