दीपके के खिलाफ विरोध (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

अभिजीत दीपके ने माफी नहीं मांगी तो 15 अगस्त से अनशन, पुलिस बॉयज संगठन ने पुलिस सुरक्षा हटाने कि भी की मांग

Chhatrapati Sambhajinagar Protest: छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस बॉयज संगठन ने अभिजीत दीपके के खिलाफ विरोध जताते हुए महाराष्ट्र पुलिस से माफी मांगने और उनकी पुलिस सुरक्षा हटाने की मांग की है।

आंचल लोखंडे

Chhatrapati Sambhajinagar Police Boys Organization: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके द्वारा पुलिस अधिकारी को घर से बाहर निकालने के मामले को लेकर पुलिस बॉयज संगठन आक्रामक हो गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र पुलिस से माफी नहीं मांगी और उन्हें दी गई पुलिस सुरक्षा नहीं हटाई गई तो 15 अगस्त से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा।

इस मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक दिवसीय मौन आंदोलन किया। प्रदर्शन के दौरान दीपके के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनकी पुलिस सुरक्षा तत्काल हटाने की मांग की गई।

पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल

संगठन के अनुसार, जब अभिजीत दीपके दिल्ली में आंदोलन कर रहे थे, तब संभाजीनगर स्थित उनके घर की सुरक्षा महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने की थी। इसके बावजूद अब उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। संगठन ने इसे महाराष्ट्र पुलिस का अपमान बताते हुए दीपके से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

संगठन ने दी अनशन की चेतावनी

पुलिस बॉयज संगठन के पदाधिकारी रवि वैद्य ने कहा कि 15 अगस्त तक दीपके की पुलिस सुरक्षा नहीं हटाई गई और उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से माफी नहीं मांगी तो जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। संगठन ने मंगलवार के मौन आंदोलन के जरिए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज