महाराष्ट्र पुलिस वीरता पदक विजेताओं का ऐलान: ADGP शिरीष जैन समेत 82 जांबाज होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट

Independence Day Gallantry Medals: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1,057 कर्मियों को पुलिस, अग्निशमन और होमगार्ड पदकों का ऐलान किया। इसमें महाराष्ट्र के 82 जांबाज शामिल हैं।
Maharashtra Police Medal Winners List 2026
महाराष्ट्र पुलिस मेडलप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया
Updated on

Maharashtra Police Medal Winners List 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में अपनी उत्कृष्ट और पराक्रमी सेवाओं से मिसाल कायम करने वाले 1,057 पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवा कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदक देने की घोषणा की है। इस राष्ट्रीय गौरव की सूची में महाराष्ट्र के 82 जांबाज अधिकारी और कर्मचारी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

ड्यूटी के दौरान नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करते हुए, अपराधों को रोकते हुए तथा अपराधियों को पकड़ते समय अद्वितीय अदम्य साहस का परिचय देने वाले जवानों को 'वीरता पदक' (Gallantry Medal) से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष देशभर में कुल 301 वीरता पदक घोषित किए गए हैं, जिनमें 272 पुलिस और 29 अग्निशमन कर्मी शामिल हैं। इस सूची में महाराष्ट्र के 20 पुलिस कर्मियों और 13 अग्निशमन सेवा कर्मियों ने वीरता पदक अपने नाम किया है।

विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं का मिला सम्मान

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM): देश भर में 92 अधिकारियों को इस पदक के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र से पुलिस सेवा में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिरीष रवींद्र जैन, पुलिस उपाधीक्षक सुभाष नानासाहेब भुजंग और सहायक पुलिस उपनिरीक्षक संजय राजाराम वायचले को यह सम्मान मिला है। सुधारात्मक सेवा में सूबेदार संजीव सखाराम घाणेकर और हवलदार संजय राजारामजी तलवारे को सम्मानित किया गया है।

सराहनीय सेवा पदक (MSM): देशभर के 664 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए गए। इनमें महाराष्ट्र के 37 पुलिस अधिकारियों जैसे उपमहानिरीक्षक संजय बाजीराव जाधव और विजयकुमार गोपीनाथ मगर, 2 अग्निशमन कर्मियों (मुख्य अग्निशमन अधिकारी शंकर उत्तम मिसाल और शैलेश महादेव जगताप), 3 होमगार्ड्स और 2 सुधारात्मक सेवा कर्मियों को नामांकित किया गया है।

पदक पाने वाले महाराष्ट्र के अधिकारियों और कर्मियों की सूची

वीरता के लिए पुलिस पदक (जीएम)

  • राजू पांडुरंग गवली, पुलिस उपनिरीक्षक

  • वासुदेव राजम मडावी, पुलिस उपनिरीक्षक

  • दिलीप विट्ठल अत्राम, पुलिस नायक

  • अजय गोपालराव मडावी, पुलिस कांस्टेबल

  • गणेश चंद्रम दुब्बुला, पुलिस कांस्टेबल

  • विजय जरू मडावी, पुलिस कांस्टेबल

  • भूपेश मारोतराव जुनमाके, पुलिस कांस्टेबल

  • दलसु कटिया बोगामी, पुलिस कांस्टेबल

  • राजेश शामराव किरांगे, पुलिस कांस्टेबल

  • मासा बोरा अत्राम, पुलिस नायक

  • यतीश विजयराव देशमुख, आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

  • विजय किश्तय्या कोडपे, पुलिस हेड कांस्टेबल

  • दशरथ रामशा मडावी, पुलिस नायक

  • राकेश राजम बेड़की, पुलिस आरक्षक

  • सुधाकर जगन पोर्ते, पुलिस कांस्टेबल

  • श्रीनिवास समय्या निश्तुरी, पुलिस कांस्टेबल

  • गणेश हनमंतु गाजीवार, पुलिस कांस्टेबल

  • नितेश प्रभुदास टेम्बेकर, पुलिस कांस्टेबल

  • शिवाजी मेसो हिचामी, पुलिस कांस्टेबल

  • संजय मल्लेश कंकबंदवार, पुलिस कांस्टेबल

अग्निशामक सेवा सम्मान पाने वालों की लिस्ट

  • मनोज विश्वनाथ सावंत, प्रभागीय अग्निशमन अधिकारी

  • रवीन्द्र नारायणराव अम्बुलेकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

  • अनिल वसंत परब, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी

  • ईश्वर खंडू कांबले, वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी

  • योगेश हीरालाल पवार, थाना प्रभारी

  • दत्तात्रय अशोक भोसले, थाना प्रभारी

  • महेश आनंद गुडालकर, चालक-परिचालक

  • चिंतामणि शिवाजी खांडेकर, फायरमैन

  • विक्की नागेश सर्वदे, फायरमैन

  • दर्शन घनश्याम पावड़े, फायरमैन

  • रमेश जीवन कोली, फायरमैन

  • राजेश विष्णु राणे, चालक-परिचालक

  • हर्षल शंकर कटके, फायरमैन

Maharashtra Police Medal Winners List 2026
छत्रपति संभाजीनगर में CM फडणवीस की मौजूदगी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, देखें तिरंगा यात्रा की तस्वीरें

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM पुलिस सेवा)

  • शिरीष रवीन्द्र जैन - अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

  • सुभाष नानासाहेब भुजंग - पुलिस उपाधीक्षक

  • संजय राजाराम वैचले - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

सुधारात्मक सेवाएं

  • संजीव सखाराम घाणेकर, सुभेदार

  • संजय राजारामजी तलवारे, हवलदार

सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM)

पुलिस सेवा

  • संजय बाजीराव जाधव - पुलिस उप महानिरीक्षक

  • विजयकुमार गोपीनाथ मगर - पुलिस उप महानिरीक्षक

  • दिगंबर पांडुरंग प्रधान - पुलिस अधीक्षक

  • प्रशांत राधाकृष्ण कुलकर्णी - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय पुलिस अधिकारी

  • भागीरथ शिवाजी देशमुख - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय पुलिस अधिकारी

  • प्रवीण विनायक तेजले - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय पुलिस अधिकारी

  • मनोजकुमार माधवराव यादव - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय पुलिस अधिकारी

  • वैभवकुमार जगदेवराव जाधव - पुलिस निरीक्षक

  • संतोष धनसिंह बर्गे - पुलिस निरीक्षक

  • विश्वजीत वसंत कैगडे - पुलिस निरीक्षक

  • जीतेन्द्र आनंद कदम - पुलिस निरीक्षक

  • जनार्दन यशवन्त देसाई - पुलिस उपनिरीक्षक

  • अंकुश बाबालाल न्यानिर्गुण - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • विलास हनुमानराव इंगले - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • मुजफ्फर अली जाफर अली सैय्यद - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • विनोद प्रभाकर पाटिल - पुलिस निरीक्षक

  • दिलीप भीमा धुम्ने - पुलिस उपनिरीक्षक

  • मोहन अन्नासाहेब सौदाने - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • दीपक अनंत ठाकुर – पुलिस उपनिरीक्षक

  • संपत मुरलीधर खैरे - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • गुलाब प्रभाकर सोनार - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • शेखर दशरथ फरताले - सहायक पुलिस उप-निरीक्षक

  • शेरखान दिलावरखान पठान - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • सुनील निवृत्ति कदम - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • शैलेश चंद्रकांत उपासनी - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • प्रकाश बलिराम कदम - पुलिस उपनिरीक्षक

  • चन्द्रशेखर भास्करराव बाविस्कर - पुलिस उपनिरीक्षक

  • दिनेश विश्वनाथ बडगुजर - पुलिस उपनिरीक्षक

  • अरुण पत्रुजी अत्राम - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • शिवानंद महादेव स्वामी - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • पांडुरंग बप्पाजी पाटिल - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • अनवरअली सैय्यदअली सैय्यद - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • गणेश शंकर शिंदे - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • मनोज गोपालराव मंगरुलकर - सहायक पुलिस उपनिरीक्षक

  • प्रदीप वसंतराव चौगावकर - पुलिस निरीक्षक

  • भरत खिमजी गोहिल - हेड कांस्टेबल

  • राजकुमार यादवराव जनबंधु - हेड कांस्टेबल

Maharashtra Police Medal Winners List 2026
स्वतंत्रता दिवस 2026: मुंबई में CM फडणवीस और पुणे में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने फहराया तिरंगा, देखें VIDEO

अग्निशमन सेवाएं

  • शंकर उत्तम मिसाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

  • शैलेश महादेव जगताप, फायरमैन

नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा कार्मिक

  • पोपट रामजी सांगड़े, वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी

  • अशोक नामदेव इंगले, होम गार्ड

  • मनोज सदाशिव बारसागड़े, होम गार्ड

सुधारात्मक सेवाएं

  • विकास हनमंतु राजनलवार, अधीक्षक (ग्रुप बी)

  • महेश लक्ष्मण गडनायक, हवलदार

Navbharat Live
navbharatlive.com