राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

चंद्रशेखर बावनकुले का विपक्ष पर वार, बोले- मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराए, बहाने न बनाएं

Amravati News: चंद्रशेखर बावनकुले ने विपक्ष पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने विपक्ष पर चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति शासित महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री एवं भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने विपक्ष पर जुबानी हमला किया। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विपक्ष पर चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

चंद्रशेखर बावनकुले ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति की जीत का दावा भी किया। बावनकुले ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में महाविकास आघाड़ी का सफाया होगा। भाजपा 51 प्रतिशत वोटों के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करेगी।" उन्होंने मतदाता सूची पर सवाल उठाने और चुनाव आयोग पर कथित रूप से गड़बड़ी करने के आरोप पर विपक्ष को निशाने पर लिया।

वोट चोरी आरोपों पर बहाने न बनाएं

बावनकुले ने  कहा कि विपक्ष मतदाता सूची पर अभी आपत्ति जता सकता है, लेकिन बहाने न बनाएं। उन्होंने कहा, "मतदाता सूची पर अभी आपत्ति दर्ज कराएं, नहीं तो चुनाव के बाद बहाने न बनाएं।" दरअसल, बिहार में इस साल चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में कथित तौर पर गड़बड़ी करने और वोट चोरी का आरोप लगाया था।

राहुल गांधी ने पूर्व की कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। कुछ ही दिन पहले 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में विपक्षी नेताओं ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन और भाजपा-चुनाव आयोग के 'वोट चोरी' मॉडल के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया।

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप पर पूरा विपक्ष लामबंद होता दिख रही है। महाराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका में मौजूद महाविकास अघाड़ी के नेता भी समर्थन कर रहे हैं और इस पर जांच की मांग कर रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने भी राहुल के आरोपों का समर्थन किया।

(News Source-आईएएनएस)

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना