एकोना खदान (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

WCL: 5 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड, अब जेल की तैयारी! जानें कैसे एकोना खदान में चला 'कोयला चोरी का खेल'

Western Coalfields Limited Varora: वेकोलि के 5 सुरक्षा प्रहरी निलंबित। सीसीटीवी फुटेज से खुलासे के बाद वरोरा पुलिस में मामला दर्ज। बड़े कोयला माफियाओं पर शक।

प्रिया जैस

WCL Coal Theft Ekona Mines: वरोरा संभाग के वेस्टर्न कोल लिमिटेड माजरी क्षेत्र के ऐकोना उपक्षेत्रीय कोयला खदान दो के कोयला भण्डार से बड़ी मात्रा में कोयला चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना 26 और 27 फरवरी को घटित हुई। इस मामले बड़े कोयला व्यवसायी का नाम सामने आ रहा है।

एक ट्रांसपोर्ट कंपनी नागपुर से सम्बद्ध ट्रक क्र.एम.एच.34 बी.जी. -6147, 26 फरवरी को सुबह दस बजे के दरम्यान बिना वजन कराए सुरक्षा प्रहरी के मौजूदगी में कोयला लदा ट्रक स्वचालित बैरियर से पार कर गये। इसी तरह की पुनरावृत्ति 27 फरवरी को ट्रक क्र.एम.एच.-3४ बी.जी.-४33२ द्वारा दोपहर दो बजे की गई।

गड़बड़ी के आशंका से डिस्पैच ऑफिसर मुकेश गजभिए ने माजरी क्षेत्र के महाप्रबंधक राकेश प्रसाद को सीसीटीवी कैमरा खंगालने के बाद घटना की पुष्टि होने पर जानकारी दी। महाप्रबंधक के आदेश पर क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी एस.के. बैरवा ने वरोरा पुलिस थाने में लिखित शिकायत 4 मार्च को दी।

इसके पश्चात वेस्टर्न कोल लिमिटेड के पांच सुरक्षा प्रहरियों संदेश बेलेकर, गोकुल डम्भारे, शंकर बोबड़े, लव पारखी, मनोज माथनकर को तत्काल निलम्बित किया गया। कोयला आपूर्ति का डी.ओ. अवारपुर सीमेंट कम्पनी का है। चोरी की घटना की सूचना उक्त कम्पनी को दे दी गई है और तत्काल प्रभाव से कोयला आपूर्ति भी रोक दी गई है।

जांच के बाद मामला होगा उजागर

कोयला ट्रान्सपोर्ट करने के रिकॉर्ड के लेखा जोखा रजिस्टर मे गड़बड़ी दिखने से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कल दोपहर मे कोयला चोरी होने का संदेह हुआ इस लिये कल देर रात वरोरा पुलिस मे शिकायत दी गयी आगे पुलिस के जाच के बाद ही मामला उजागर हो पायेगा।

  • आर.के. प्रसाद सब एरिया एकोना माइन्स क्षेत्र, वरोरा।

सतर्कता टीम करेगी घटना की जांच

राकेश प्रसाद (महाप्रबंधक) वेकोलि, माजरी क्षेत्र ने बताया, डिस्पेच ऑफिसर द्वारा सूचना मिलने पर सीसीटीवी खंगाला गया, और तथ्य सही सामने आने पर कार्रवाई की गई है। मेरे तरफ से वेकोलि मुख्यालय में भी सूचित किया गया है। इस घटना की जांच सतर्कता विभाग के टीम द्वारा की जाएगी। यदि पूर्व में भी चोरी हुई है तो उसकी भी जांच होगी किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं