वरोरा मनोज चिवड़ा सेंटर (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चिवड़े में मिली मृत छिपकली, 7 लोगों की तबीयत बिगड़ी, वरोरा का मनोज चिवड़ा सेंटर FDA ने करवाया सील

Warora Manoj Chivda Center Sealed: वरोरा के मनोज चिवड़ा सेंटर के चिवड़े में मृत छिपकली मिलने के बाद 7 ग्राहकों की तबीयत बिगड़ी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दुकान सील कर लाइसेंस निलंबित किया।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Food and Drug Administration: चंद्रपुर जिले के वरोरा शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित मनोज चिवड़ा सेंटर से सोमवार को खरीदे गए चिवड़े में मृत छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। चिवड़ा खाने के बाद सात ग्राहकों को उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई। सभी को तत्काल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ ग्राहकों ने मनोज चिवड़ा सेंटर से कच्चा चिवड़ा खरीदा था। चिवड़ा खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी दौरान चिवड़े में मृत छिपकली मिलने की बात सामने आई।

मरीजों की हालत स्थिर

सभी सात लोगों का अस्पताल में उपचार किया गया। इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। ग्रामीण अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रफुल्ल खुजे ने प्रथमदृष्टया फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

खाद्य लाइसेंस निलंबित, दुकान सील

घटना की जानकारी मिलते ही अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की। जिला अधीक्षक प्रवीण उमक ने बताया कि संबंधित दुकान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दुकान सील कर दी गई है। स्वास्थ्य एवं पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद नागरिकों ने शहर में खुले में तथा विभिन्न स्थानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच करने की मांग की है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज