वरोरा कृषि उपज बाजार समिति  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

12-5 से पारित हुआ विजय देवतले के खिलाप अविश्वास प्रस्ताव, वरोरा कृषि उपज बाजार समिति के नए सभापति का इंतजार

Warora APMC Chairman Election: वरोरा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति डॉ. विजय देवतले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 12-5 के अंतर से पारित हो गया। अब नए सभापति के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

आंचल लोखंडे

Warora APMC No Confidence Motion: चंद्रपुर के वरोरा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति डॉ. विजय देवतले के खिलाफ संचालकों द्वारा दाखिल अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार, 10 सितंबर को 12-5 के अंतर से पारित हो गया। जिला सहकारी संस्था के उपनिबंधक की प्रमुख उपस्थिति में हुई विशेष बैठक में प्रस्ताव के पक्ष में 12, जबकि विपक्ष में 5 वोट पड़े। स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ ही डॉ. विजय देवतले की सभापति पद से विदाई तय हो गई है।

12 वोटों ने बदला समीकरण

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 12 वोटों को सांसद प्रतिभा धानोरकर गुट की बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। उनके समर्थक संचालकों की एकजुटता के चलते प्रस्ताव को जरूरी बहुमत मिला। इस परिणाम से वरोरा कृषि उपज बाजार समिति में सत्ता का समीकरण बदल गया है और सहकारिता क्षेत्र में धानोरकर गुट का प्रभाव एक बार फिर स्पष्ट हुआ है।

क्या कहा प्रतिभा धानोरकर ने

सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कहा कि बाजार समिति किसानों, आड़तियों और व्यापारियों के विश्वास का केंद्र है। यहां पारदर्शिता और किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। आगामी समय में सभी संचालकों को साथ लेकर समिति का कामकाज बेहतर करने, किसानों को उचित भाव दिलाने तथा आधुनिक सुविधाएं और पारदर्शी व्यवहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

अब नए सभापति के चुनाव की बारी

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब नए सभापति के चुनाव की प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो गई है। नए सभापति को लेकर संचालकों और राजनीतिक गुटों में सक्रियता बढ़ने की संभावना है। किसके नाम पर सहमति बनती है, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम के बाद वरोरा के राजनीतिक और सहकारिता क्षेत्र में भी हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में नए नेतृत्व को लेकर होने वाली राजनीतिक गतिविधियां बाजार समिति की अगली दिशा तय करेंगी।

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद