नागपुर में पोला-मारबत पर हाई अलर्ट! जानें पुलिस की क्या है पूरी तैयारी, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

Nagpur Police High Alert: पोला और मारबत उत्सव को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। 4,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। CP विश्वास नांगरे पाटिल ने हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई और रूट डायवर्जन के आदेश दिए।
Nagpur Marbat Festival Security
पुलिस विभाग प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Marbat Festival Security: नागपुर में पोला और मारबत उत्सव के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त किया है। शुक्रवार और शनिवार को शहर में पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी।

नागपुर शहर भर में करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। नागपुर के पुलिस आयुक्त (CP) विश्वास नांगरे पाटिल ने जुलूस के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को सीधे हिरासत में लेने के निर्देश दिए हैं। उत्सव को ध्यान में रखते हुए अपराधियों की धरपकड़ भी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को निकलने वाली मारबत-बडग्या की शोभायात्रा के लिए सेक्टर के अनुसार पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है।

आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

नागपुर के पुलिस आयुक्त (CP) विश्वास नांगरे पाटिल और संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint CP) नवीनचंद्र रेड्डी ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जुलूस के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो और किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बंदोबस्त में 3 डीआईजी, 7 डीसीपी, 14 एसीपी, 55 पुलिस इंस्पेक्टर और 350 एपीआई व पीएसआई तैनात रहेंगे। इनके अलावा राज्य आरक्षित पुलिस बल - (एसआरपीएफ) की एक कंपनी और करीब 1,000 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे।

Nagpur Marbat Festival Security
मोहन भागवत का 76वां जन्मदिन, पशु चिकित्सक से RSS प्रमुख बनने तक, जानें कैसा रहा सफर...

आयुक्त ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

नागपुर के पुलिस आयुक्त (CP) विश्वास नांगरे पाटिल ने बुधवार को ही पीली, काली और लाला मारबत के स्थानों का दौरा कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए,

नागपुर जिले में शुक्रवार सुबह मारबत और बडग्या की शोभायात्रा निकलने के कारण जुलूस मार्ग पर यातायात में बदलाव किया जाएगा। पीली मारबत चौक, पुराने मोटर स्टैंड, नेहरू पुतला, तीननल चौक, शहीद चौक, गांधी पुतला, महल, झंडा चौक, गांधीगेट, जागनाथ बुधवारी, बड़कस चौक, अग्रसेन चौक और भोला गणेश चौक परिसर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com