बाघ (सौ. सोशल मीडिया ) 
चंद्रपुर

नागभीड के गोविंदपुर में बाघ का आतंक; गोठों में घुसकर 4 बकरियों को मारा, स्कूल के CCTV में कैद हुई लाइव फुटेज

Tiger Attack News: नागभीड के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार रात बाघ ने तीन किसानों की 4 बकरियों को मार डाला। बाघ द्वारा बकरी ले जाने की घटना CCTV में कैद हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

रूपम सिंह

Chandrapur Forest Department News: चंद्रपुर नागभीड तहसील के तलोधी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर बीट के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार मध्यरात्रि को बाघ ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच बाघ सीधे गांव में घुस आया और किसानों के गोठों में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में 3 किसानों की कुल 4 बकरियां मारी गईं, जबकि 1 बकरी को बाघ मुंह में दबाकर ले जाता हुआ जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय किसानों का कहना है कि रात के अंधेरे में बाघ का गांव में घुसकर गोठे में आना ही रोंगटे खड़े कर देने वाला है। देर रात किया हमलाः जानकारी के अनुसार, देर रात जब पूरा गांव नींद में था, अचानक गोठों से बकरियों के चीखने की आवाजें आने लगीं। बाघ ने एक के बाद एक तीन अलग-अलग गोठों में घुसकर हमला किया।

इस दौरान केवलराम बालकृष्ण आंबेडहारे की 2 बकरियां, पुंडलिक बाजीराव सेंदरे की 1 बकरी और मधुकर तुलशीराम हांडेकर की 1 बकरी को मार डाला इनमें से एक बकरी को बाघ मुंह में दबाकर ले गया।  यह पूरी घटना गांव के रास्ते के किनारे स्थित चंद्रपुर जिला परिषद स्कूल के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई, सुबह जब मुख्याध्यापक ने फुटेज देखा, तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

वीडियो में बाघ बकरी को मुंह में दबाकर सड़क से जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है, जिससे ग्रामीणों में और अधिक दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही तलोधी वनपरिक्षेत्र विभाग को अवगत कराया गया। शनिवार सुबह गोविंदपुर बीट के वनरक्षक गजानन कागणे ने घटनास्थल का दौरा कर पंचनामा किया। बाघ के हमले की पुष्टि की गई।

ग्रामीणों में भय का माहौल

ब्रम्हपुरी वन विभाग के तलोधी वनपरिक्षेत्र में पहले भी बाध के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में तलोधी क्षेत्र में एक महिला की बाघ के हमले में मौत हुई थी। ऐसे में अब पास के गोविंदपुर गांव में बाध की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

इस क्षेत्र में पहले भी बाघ द्वारा पशुओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रही है। किसानों की बकरियां, भेड़ और मवेशी बार-बार निशाना बन रहे हैं, जिससे चंद्रपुर ग्रामीणो में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव