दहशत: कुत्ते का किया शिकार (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

दहशत: गांव में घुसा तेंदुआ, कुत्ते का किया शिकार, पटाखे फोड़कर भगाया

Savargaon Wildlife Incident: चंद्रपुर के सावरगांव में तेंदुए ने कुत्ते का शिकार कर गांव में दहशत फैलाई। पटाखे फोड़कर तेंदुए को भगाया गया। स्थानीय लोग वनविभाग से सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Leopard Attack: नागभीड़ तहसील के सावरगांव परिसर में वलनी-मेंढा के कब्रिस्तान मार्ग के किनारे रविवार शाम करीब 5 बजे एक तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। बस स्टैंड के सामने कब्रिस्तान रोड के किनारे मिर्ची तोड़ने का काम चल रहा था। यहां वलनी-मेंढा और सावरगांव से सैकड़ों पुरुष और महिला मजदूर काम करने आते हैं।

इसी दौरान तेंदुए ने अचानक कुत्ते पर झपट्टा मारा। मजदूरों के चिल्लाने पर तेंदुआ कुत्ते को कुछ दूर तक घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और फिर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही वलनी के वन समिति अध्यक्ष होमदेव मेश्राम, सरपंच दिनकर पर्वते, उपसरपंच प्रकाश सुरपाम, वनरक्षक संदीप चुधरी, वनमजदूर वामन निकुरे, अमोल निकुरे सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

उचित उपाय किए जाने चाहिए

इससे पहले भी सावरगांव, कन्हालगांव, वलनी, वाढोणा, नांदेड, आलेवाही और ओवाला गांव के लोग वन्यजीवों के हमलों के डर में रह चुके हैं। अब तो वन्यजीव सीधे लोगों के पास पहुंचने लगे हैं। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि भविष्य में ऐसी कोई अनहोनी न हो, इसके लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए।

घात लगाए बैठा रहता है तेंदुआ

तेंदुए को डराने के लिए पटाखे फोड़े गए। बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से यह तेंदुआ इसी परिसर में घात लगाए बैठा था। इससे पूर्व भी सावरगांव की नर्सरी क्षेत्र में बाघ और अन्य वन्यजीवों के देखे जाने की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं।वनविभाग का कार्यालय आसपास होने के बावजूद पर्याप्त उपाय नहीं किए जा रहे, ऐसा स्थानीय लोगों का आरोप है। रविवार की घटना में भले ही इस तेंदुए को पटाखे फोड़कर भगाया गया हो, लेकिन यह दोबारा यहां नहीं आएगा, इसके लिए वनविभाग ने क्या कदम उठाए हैं? यह सवाल नागरिक पूछ रहे हैं। यह पूरा क्षेत्र वन्यजीवों की दृष्टि से पहले से ही संवेदनशील माना जाता है।

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल