PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

PM Modi Delhi Metro Ride: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो से सफर कर SRCC के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। मेट्रो में उन्होंने यात्रियों और बच्चों से मुलाकात की।
pm modi metro ride photo
मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदीIANS
Published on
Updated on

PM Modi in Delhi Metro Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो से सफर किया। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मेट्रो में सवार होने के बाद उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों, खासकर बच्चों से हाथ मिलाया और उनसे बातचीत भी की। सबसे खास बात यह रही कि पीएम मोदी ने मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल कर आम यात्रियों की तरह मेट्रो से यात्रा की।

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी करीब 13 साल बाद SRCC पहुंचे हैं। उन्होंने इससे पहले वर्ष 2013 में कॉलेज का दौरा किया था। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

SRCC के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी भी मौजूद हैं। कॉलेज की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां काफी समय से चल रही थीं।

इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर SRCC के शासी निकाय और कॉलेज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात भी की थी। इस दौरान कॉलेज के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री ने SRCC के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।

SRCC जाने से पहले PM मोदी ने किया पोस्ट

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि वह शाम 7 बजे दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने SRCC की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कॉलेज ने वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

pm modi metro ride photo
PM मोदी की लीडरशिप से RSS के विचार तक, अब सबकुछ पढ़ेंगे छात्र; इस यूनिवर्सिटी ने शुरू किया नया कोर्स

उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि बिजनेस, सार्वजनिक जीवन और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने वाली कई पीढ़ियों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com