पेड़ से लटका मिला शव (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर के तलोधी में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या या साजिश की जांच में जुटी पुलिस

Youth Body Found Hanging: चंद्रपुर के तलोधी में 19 वर्षीय राहुल मेश्राम का शव खेत में नीम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला। पुलिस आत्महत्या, हत्या या साजिश के एंगल से जांच कर रही है।

आलोक उमाकृष्ण

Chandrapur Youth Body Found Hanging: चंद्रपुर जिले के तलोधी में शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव सेवा सहकारी सोसायटी के पीछे खेत में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला।

युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया, इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मृतक की पहचान राहुल मेश्राम (19), निवासी तलोधी के रूप में हुई है। शव सेवा सहकारी सोसायटी के पीछे स्थित खेत में पेड़ से फांसी की स्थिति में मिला।

युवक की मौत को लेकर कई सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो सकता है, लेकिन शव जिस परिस्थितियों में मिला, उसे लेकर स्थानीय स्तर पर हत्या की आशंका की भी चर्चा है।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

आत्महत्या या हत्या?

चंद्रपुर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल मेश्राम ने आत्महत्या की थी या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह अथवा साजिश थी। युवक का शव जिस परिस्थितियों में मिला, उसे देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जांच टीम घटना से पहले राहुल की गतिविधियों, उसके संपर्क में रहे लोगों और उसके हाल के व्यवहार से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था और उसकी किसी से कोई विवाद या तनाव तो नहीं था।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही राहुल की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद तलोधी क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन