ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

ताडोबा टाइगर रिजर्व में आधार कार्ड घोटाला! पर्यटकों का ठग रहे थे एजेंट, वन विभाग ने किया बड़ा खुलासा

Fake Aadhaar Card Scam: ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में फर्जी आधार कार्ड से स्थानीय कोटा का दुरुपयोग करने वाले रैकेट का वन विभाग ने पर्दाफाश किया। पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज।

आकाश मसने

Tadoba Tiger Reserve Fake Aadhaar Card Scam: चंद्रपुर के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने फर्जी आधार कार्ड और स्थानीय कोटा का दुरुपयोग कर पर्यटन ठगी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया। दुर्गापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कर एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ताडोबा प्रशासन और वन विभाग की जांच में सामने आया कि 19 दिसंबर 2025 को पांच अलग-अलग आईडी से कुल सात क्यूजर सफारी बुक की गई थी। क्रिसमस छुट्टियों के दौरान 25 दिसंबर को मोहर्ली (कोर) गेट पर दस्तावेजों की जांच में 23 पर्यटकों में से नौ के आधार कार्ड में फोटो और जानकारी में अंतर पाया गया। 10 पर्यटक पहचान पत्र दिखाने से भी इनकार कर चुके थे।

‘स्थानीय’ कोटा का गलत इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया कि कोलारा गेट क्षेत्र में कुछ एजेंट पर्यटकों से अतिरिक्त पैसे लेकर सफारी दिलाने का लालच दे रहे थे। स्थानीय कोटा पर बुकिंग कर अंतिम समय में उसे रद्द करना और अपने पर्यटकों को प्रवेश दिलाना रैकेट का हिस्सा था। इस गंभीर मामले को देखते हुए ताडोबा प्रशासन ने दुर्गापुर पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। वन विभाग का मानना है कि इस कार्रवाई से सफारी व्यवस्था में चल रहे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और पर्यटकों की सुरक्षा व भरोसा सुनिश्चित होगा।

नए साल पर ताडोबा में पर्यटकों की भीड़

नए साल के अवसर पर ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व  में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सफारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इससे टाइगर रिजर्व के गेटों पर सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई। वन विभाग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पर्यटकों की दस्तावेजी जांच और प्रवेश व्यवस्था को सख्त कर दिया है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM