चंद्रपुर मंडी अग्निकांड  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर की नागभीड़ कृषि उपज मंडी में भीषण आग, 3.5 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान

Nagbhid APMC Fire: चंद्रपुर जिले की नागभीड़ कृषि उपज मंडी समिति परिसर में लगी भीषण आग से 6,280 बोरियां धान, 216 गांठ बारदाना और करीब 1.07 लाख जूट की बोरियां जलकर नष्ट हो गईं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर जिले की नागभीड़ कृषि उपज मंडी समिति परिसर में सोमवार रात भीषण आग लगी।

  • आग में धान की 6,280 बोरियां और कुल 5,340 क्विंटल धान जलकर नष्ट हुआ।

  • जले हुए धान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपए बताई गई है।

  • बारदाने की 216 गांठें और करीब 1 लाख 7 हजार जूट की बोरियां भी आग की भेंट चढ़ गईं।

Chandrapur Agriculture Market Fire: चंद्रपुर जिले के नागभीड़ कृषि उपज मंडी समिति परिसर में सोमवार रात अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। आग में धान की 6,280 बोरियां, बारदाना और गोदाम में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में करीब 3 से साढ़े 3 करोड़ रुपए के नुकसान का प्राथमिक अनुमान जताया गया है। आग से किसान और व्यापारी वर्ग में चिंता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग में कुल 5,340 क्विंटल धान नष्ट हुआ है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा नया और पुराना मिलाकर बारदाने की 216 गांठें तथा करीब 1 लाख 7 हजार जूट की बोरियां भी आग की भेंट चढ़ गई। आग की सूचना मिलते ही नागभीड़, सिंदेवाही और ब्रह्मपुरी के दमकल दल मौके पर पहुंचे।

कृषि उपज तथा बारदाना जल चुका

दमकल विभाग के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और भारी मात्रा में कृषि उपज तथा बारदाना जल चुका था। दुर्घटना के बाद बाजार समिति के सभापति गणेश तर्वेकर ने किसानों से घबराने की बजाय धैर्य रखने की अपील की।

बाजार समिति किसानों के साथ खड़ी

उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाजार समिति संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। आग लगने का वास्तविक कारण ने फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल के पंचनामे और नुकसान के विस्तृत आकलन के बाद ही अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज