धुले में 34 हजार घरों में अवैध नल कनेक्शन; मनपा को 25 करोड़ की कमाई की उम्मीद

Dhule Illegal Water Connections: धुले मनपा की जांच में 38,523 संपत्तियों में से 34,785 में अनधिकृत नल कनेक्शन मिले हैं। करीब 90 प्रतिशत संपत्तियों में बिना अनुमति पानी का इस्तेमाल सामने आया है।
dhule illegal water connections 34785 municipal corporation revenue
धुले अवैध नल कनेक्शन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • धुले मनपा ने 38,523 संपत्तियों की जांच की, जिनमें 34,785 जगहों पर अनधिकृत नल कनेक्शन मिले।

  • जांच में करीब 90 प्रतिशत संपत्तियों में बिना अनुमति पानी का इस्तेमाल सामने आया।

  • प्रत्येक अनधिकृत कनेक्शन पर तीन साल का जलकर 5,070 रुपए और कनेक्शन शुल्क 1,000 रुपए सहित कुल 6,070 रुपए वसूले जाएंगे।

  • मनपा को इस अभियान से करीब 25 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

Dhule Municipal Corporation: धुले शहर में पानी की आपूर्ति पर मनपा हर साल लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन उसी पानी का इस्तेमाल करने वाले हजारों संपत्ति धारक जलकर नहीं भर रहे थे। अब मनपा की जांच में पानी के कारोबार का यह बड़ा छेद सामने आया है। शहर की 38,523 संपत्तियों की जांच में 34,785 जगहों पर अनधिकृत नल कनेक्शन मिले हैं। यानी जांच में शामिल करीब 90% संपत्तियों में बिना अनुमति पानी का इस्तेमाल हो रहा था।

38,523 संपत्तियों की जांच में 90% में मिली गड़बड़ी

अब मनपा आयुक्त नितीन कापडणीस के निर्देश पर इन कनेक्शनों को नियमित करने और बकाया वसूली की तैयारी है। मनपा ने इस अभियान से करीब 25 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान लगाया है। यह कार्रवाई केवल अवैध कनेक्शन पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि पानी की आपूर्ति पर होने वाले खर्च और जलकर से मिलने वाली आय के बीच बढ़ते अंतर को पाटने की कोशिश भी है।

dhule illegal water connections 34785 municipal corporation revenue
मुंबई में किताबों का महाकुंभ शुरू, 600 से ज्यादा स्टॉल और 400 से अधिक प्रकाशक ले रहे हिस्सा

44 हजार संपत्तियों से जलकर की वसूली नहीं

मनपा के रिकॉर्ड की जांच में करीब 44 हजार संपत्तियों से जलकर की आकारणी नहीं होने की बात सामने आई थी। इसके बाद आठ कनिष्ठ अभियंताओं और जलकुंभों के वॉलमैन व फिटर की संयुक्त टीमें बनाकर शहरभर में जांच शुरू की गई। अब तक 38,523 संपत्तियों की जांच में 34,785 में अनधिकृत कनेक्शन मिले, जबकि 3,738 संपत्तियों में नल कनेक्शन नहीं पाया गया। करीब एक हजार संपत्तियों में दो-दो कनेक्शन भी सामने आए हैं।

तीन साल का जलकर और कनेक्शन शुल्क मिलाकर 6,070 रुपए

मनपा के नियमानुसार प्रत्येक अनधिकृत कनेक्शन पर प्रतिवर्ष 1,690 रुपए के हिसाब से तीन साल का जलकर 5,070 रुपए और कनेक्शन शुल्क के 1,000 रुपए मिलाकर कुल 6,070 रुपए वसूले जाएंगे। यह राशि चालू वर्ष के संपत्ति कर बिल में जोड़ी जाएगी। प्रशासन ने इस पूरी मुहिम से करीब 25 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने का अनुमान जताया है।

dhule illegal water connections 34785 municipal corporation revenue
नागपुर में शीत सत्र की तैयारी तेज, मनपा मुख्यालय में बनेगा नगर विकास विभाग का अस्थायी सचिवालय

24 घंटे पानी लेने वालों की भी होगी जांच

मनपा की कार्रवाई केवल मकानों में मिले कनेक्शनों तक सीमित नहीं रहेगी। मुख्य वितरण पाइपलाइन से सीधे कनेक्शन लेने वालों और 24 घंटे पानी की आपूर्ति वाली लाइनों से जुड़े उपभोक्ताओं की भी जांच की जा रही है।

आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त बैठक लेकर अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। मनपा ने नागरिकों से अपने कनेक्शन नियमित कराने की अपील की है। ऐसा नहीं करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इस तरह की चेतावनी मनपा आयुक्त नितिन कापडनीस ने नागरिकों को दी है।

(नवभारत लाइव के लिए धुले से वाहिद काकर की रिपोर्ट)