बिजली गिरने से दो लोगों की मौत फोटो सोर्स- नवभारत
चंद्रपुर

चंद्रपुर में मौसम बना जानलेवा, अलग-अलग तहसीलों में बिजली गिरी, 2 लोगों की मौत, युवती की हालत नाजुक

Chandrapur Lightning Strike: चंद्रपुर जिले की ब्रह्मपुरी, मूल और पोंभुर्णा तहसील में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्रमोद यादव

Lightning Death Bramhapuri Mool Pombhurna: चंद्रपुर जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाओं ने दहशत फैला दी। ब्रह्मपुरी, मूल और पोंभुर्णा तहसील में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

घायलों में एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में दीपक नारायण मडावी (35) और केशव डोनू गुड़ी (55) शामिल हैं। ब्रह्मपुरी तहसील के ग्राम बरडकिंनी में गुरुवार दोपहर खेत में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक बिजली गिरने से सात लोग घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हुई।

हादसे में मनीषा गोकुलदास ठाकरे (19) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें ब्रह्मपुरी के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कविता कमलाकर पाकड़े (42), शुभांगी सुभाष तलमले (36), मेघा राकेश शेंडे (24), सुभाष मारोती तलमले (42) और रामहरी मारोती तलमले (45) का समावेश है। सभी को उपचार के लिए आरमोरी के अस्पताल में ले जाया गया है। बिजली गिरने की घटना से खेत में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

केशव डोनू गुड़ी की मौत, पत्नी वैशाली केशव पर उपचार जारी

चंद्रपुर जिले में पोंभुर्णा तहसील के चेक ठाणेवासना गांव में खेत का काम निपटाकर घर लौट रहे दम्पति पर अचानक बिजली गिर गई। हादसे में किसान केशव डोनू गुड़ी (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी वैशाली केशव गुड़ी (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, केशव गुड़ी और उनकी पत्नी खेत से काम पूरा कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ऋषि आराम के खेत के पास अचानक बिजली गिरने से दोनों इसकी चपेट में आ गए, केशव गुड़ी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल वैशाली गुड़ी को तत्काल पोंभुर्णा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल, चंद्रपुर रेफर किया गया। इस घटना से चेक ठाणेवासना गांव में शोक की लहर है।

उसराला गांव गाज गिरने से चरवाहे की मौत

चंद्रपुर जिले में मूल तहसील के उसराला गांव में गुरुवार दोपहर बिजली गिरने से एक चरवाहे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक नारायण मडावी (35) है। दोपहर करीब 2 बजे मूल तहसील क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बादलों की जोरदार गरज और बारिश हो रही थी।

इसी दौरान मूल से करीब 8-9 किमी दूर उसराला निवासी दीपक मडावी बकरियां चराने गए थे। अचानक उनके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रपुर पुलिस निरीक्षक विजय राठोड़ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड