कोठारी युवा आंदोलन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर के कोठारी ग्राम पंचायत के खिलाफ युवाओं का अर्धनग्न आंदोलन, विशेष ग्रामसभा की मांग

Kothari Youth Protest: कोठारी में ग्राम पंचायत के कामकाज में कथित अनियमितता और पारदर्शिता की कमी के विरोध में युवाओं का आंदोलन जारी है। विशेष ग्रामसभा की मांग पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

आंचल लोखंडे

Kothari Gram Panchayat: कोठारी ग्राम पंचायत के कामकाज में कथित अनियमितता, पारदर्शिता की कमी और लंबित नागरिक समस्याओं को लेकर विशेष ग्रामसभा बुलाने की मांग पर युवाओं का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को युवाओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद विशेष ग्रामसभा की तारीख घोषित नहीं की गई। युवाओं ने ग्राम पंचायत से ग्रामसभा की सूचना, बिजली मीटर बदलने, कन वसूली-खर्च, सरकारी निधि, विकास कार्यों की निविदा, श्मशान भूमि, नाली-सड़क विकास, कचरा प्रबंधन औन जलकर सहित आठ मुद्दों पर जवाब मांगा है।

ये लोग थे शामिल

आंदोलन आशीष बोंड़े, शुभम बुरेवार, अजय खोब्रागडे, पवन बामणे, वैभव राजुरकर, गणेश इजगिरवार, शुभम खोब्रागड़े, प्रमोद कातकर, संघर्ष जुनघरे, यश लोहे, सौरभ ढवस, लखन उराड़े, नितिन खाडिलकर और रणजीत बांबोले के नेतृत्व में चल रहा है।

भूख हड़ताल की चेतावनी

युवाओं ने स्पष्ट किया कि आंदोलन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि ग्रामीणों के सवालों के जवाब और ग्रामसभा में पारदर्शिता की मांग को लेकर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।

Delhi Building Collapse Live: MCD कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड; हादसे में 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज

नेताओं और PG मालिकों की सांठगांठ, सत्य निकेतन में रहने वालों का आरोप, 3 साल पहले हुए हादसे से नहीं लिया सबक

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता