विधायक किशोर जोरगेवार (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

सत्ता, पैसा और अहंकार का नशा वाली हार्वर्ड पोस्ट से सियासी हलचल, क्या संदेश देना चाहते है किशोर जोरगेवार

Kishor Jorgewar Harvard Post: चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी यात्रा के दौरान की गई फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Politics: चंद्रपुर की राजनीति में इन दिनों विधायक किशोर जोरगेवार की एक फेसबुक पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की यात्रा के दौरान साझा किए गए एक विचार ने राजनीतिक गलियारों में ऐसी हलचल मचा दी है कि अब इस पोस्ट के हर शब्द के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

खास बात यह है कि पोस्ट में किसी नेता, दल या व्यक्ति का नाम नहीं है, लेकिन 'सत्ता का नशा', 'अहंकार', 'पैसा' और 'राजनीति' जैसे शब्दों ने सियासी अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के परिसर से बाहर निकलते समय दिखाई दिए एक शिल्प का उल्लेख करते हुए विधायक जोरगेवार ने लिखा कि नशा सिर्फ शराब का नहीं होता, सत्ता, पैसा, अहंकार और राजनीति का नशा भी उतना ही खतरनाक हो सकता है।

पोस्ट बनी चर्चा का केंद्र, किसे दिया संदेश?

उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की असली ऊंचाई उसके पद, शक्ति या राजनीतिक प्रभाव से नहीं, बल्कि उसके ज्ञान, संवेदनशीलता, स्वाभिमान और सेवाभाव से तय होती है। यहीं से राजनीतिक चर्चाओं ने रफ्तार पकड़ ली। सवाल उठने लगे कि आखिर विधायक जोरगेवार इस पोस्ट के जरिए कहना क्या चाहते हैं? क्या यह हार्वर्ड में मिले एक वैचारिक अनुभव की अभिव्यक्ति है, या फिर इसके पीछे चंद्रपुर और महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति को लेकर कोई गहरा सियासी संदेश छिपा है?

अलग-अलग नजरिये से पढ़ा जा रहा

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सियासत में कई बार बिना नाम लिए कही गई बात सबसे ज्यादा असर छोड़ती है। यही वजह है कि जोरगेवार की पोस्ट को अब अलग-अलग नजरिए से पढ़ा जा रहा है। कुछ लोग इसे सत्ता में बैठे नेताओं के लिए संदेश मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक जीवन में बढ़ते अहंकार और शक्ति प्रदर्शन पर एक गंभीर टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं।

राजनीतिक मायने तलाश रहे नेता

चंद्रपुर के राजनीतिक गलियारों में इस पोस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। समर्थक इसे एक सकारात्मक और वैचारिक संदेश बता रहे हैं, जबकि विरोधी खेमे इसके पीछे छिपे राजनीतिक संकेतों की तलाश में जुट गए हैं। यही कारण है कि एक साधारण दिखने वाली फेसबुक पोस्ट अब राजनीतिक विश्लेषण का विषय बन गई है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद