सांसद प्रतिभा धानोरकर (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

प्रतिभा धानोरकर की मध्यस्थता से भंते रत्नमणी थेरो का अनशन खत्म, घुग्घुस के बुद्ध विहार का रास्ता साफ

MP Pratibha Dhanorkar: घुग्घुस में बुद्ध विहार और बोधिवृक्ष के संरक्षण की मांग को लेकर 10 दिनों से चल रहा भंते रत्नमणी थेरो का आमरण अनशन सांसद प्रतिभा धानोरकर की मध्यस्थता से समाप्त हो गया।

आंचल लोखंडे

Ghugus Buddha Vihar: चंद्रपुर जिले के घुग्घुस के शांतिनगर स्थित बोधिसत्व बुद्ध विहार और पवित्र बोधिवृक्ष के संरक्षण की मांग को लेकर भंते रत्नमणी थेरो के नेतृत्व में पिछले 10 दिनों से जारी आमरण अनशन आखिरकार समाप्त हो गया। सांसद प्रतिभा धानोरकर ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से चर्चा की।

प्रशासन और लॉयड्स कंपनी की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद भंते रत्नमणी थेरो ने सांसद प्रतिभा धानोरकर के हाथों नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया।

2 हजार वर्गफुट में बनेगा नया विहार

समझौते के अनुसार एक दाता विहार के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा। इस स्थान पर लॉयड्स घुग्घुस कंपनी की ओर से 2,000 वर्गफुट क्षेत्र में नया, भव्य और सुसज्जित बुद्ध विहार बनाया जाएगा। नए विहार का निर्माण पूरा होने तक वर्तमान पुराने विहार को नहीं तोड़ा जाएगा, ऐसा आश्वासन कंपनी और स्थानीय प्रशासन ने दिया है।

की जाएगी बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

नए विहार का निर्माण पूरा होने के बाद धार्मिक एवं विधिवत परंपरा के अनुसार भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही नए परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष का रोपण कर उसके संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी लॉयड्स कंपनी ने स्वीकार की है। सांसद प्रतिभा धानोरकर की मध्यस्थता के बाद आंदोलनकारियों और बौद्ध समाज में संतोष का माहौल है।

बौद्ध समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित

इस अवसर पर घुग्घुस नगर परिषद अध्यक्ष दीप्ती सोनटक्के, थानेदार राऊत, नायब तहसीलदार खंडाळे, उपाध्यक्ष राजू रेड्डी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंदा जेणेकर, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष सोहेल रजा, तालुका कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नरुले, निर्माण सभापति रोशन पचारे, स्वच्छता व स्वास्थ्य सभापति नुरुल सिद्दीकी, नियोजन सभापति रविष सिंग, नगरसेवक तोशिक शेख, सुरज कन्नूर, चंद्रपुर मनपा नगरसेवक राहुल घोटेकर, राहुल चौधरी, दीपक मित्रा, अजहर शेख, दीक्षा सातपुते, पायल दुर्गे सहित स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बौद्ध समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न