गड़चांदूर किशोर आत्महत्या (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

गड़चांदूर में बाइक चोरी के संदेह में किशोर से पूछताछ, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश

Teenager Consumes Poison: गड़चांदूर में बाइक चोरी के संदेह में पुलिस पूछताछ के बाद 14 वर्षीय किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं।

आंचल लोखंडे

Gadchandur Bike Theft: चंद्रपुर जिले के गड़चांदूर में बाइक चोरी के संदेह में पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद एक 14 वर्षीय किशोर द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में किशोर को गड़चांदूर में प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, तान्हा पोला के दिन किशोर ने एक मित्र के कहने पर अपनी बाइक दो अन्य बाइकों के बीच पार्क की थी। शहर में बाइक चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक किशोर बिना नंबर प्लेट की बाइक पार्क करते दिखाई दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने लाया और बाद में छोड़ दिया। शनिवार सुबह किशोर ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

निष्पक्ष जांच की मांग

तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले गडचांदूर में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद चंद्रपुर जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। किशोर के पिता ने आरोप लगाया कि बाइक चोरी की जांच के दौरान गड़चांदूर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने उसके साथ कथित रूप से मारपीट की तथा झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसी मानसिक परेशानी के चलते किशोर ने यह कदम उठाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने कहा आरोप निराधार

गड़चांदूर थाना प्रभारी शिवाजी कदम ने बताया कि संबंधित किशोर के घर से चोरी की तीन साइकिलें (बाइक) मिलने के कारण उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। नाबालिग होने के कारण उससे प्रेमपूर्वक पूछताछ कर छोड़ दिया गया। उसके हस्ताक्षर वाला बयान भी पुलिस के पास दर्ज है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर लगाए गए मारपीट और पैसों की मांग के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। कदम के अनुसार, किसी कर्मचारी ने न तो पैसे मांगे और न ही किशोर के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि संभवतः किसी ने किशोर को गलत सलाह दी है।

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?