चंद्रपुर, भद्रावती, पति-पत्नी, निधन,(सोर्स- नवभारत फाइल फोटो) 
चंद्रपुर

एक प्रेम ऐसा भी... पत्नी मौत का सदमा नहीं सह सका पति, दो दिन में उजड़ गया चंद्रपुर का येरकाडे परिवार

Chandrapur Couple Dies Together: चंद्रपुर के भद्रावती में पत्नी के निधन के 2 दिन बाद पति का भी निधन हो गया। लंबे समय से बीमार पति पत्नी के वियोग का सदमा सहन नहीं कर सके, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक है।

अंकिता पटेल

Chandrapur Wife Death Husband Dies: चंद्रपुर जिले के भद्रावती शहर में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। गवराला वार्ड निवासी येरकाडे परिवार पर महज दो दिनों के भीतर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पति-पत्नी दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पत्नी के निधन का गहरा सदमा पति सहन नहीं कर सके और उनके भी प्राण निकल गए। इस मार्मिक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, लता बंडू येरकाडे (52) का रविवार को अचानक निधन हो गया। सोमवार को परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि मंगलवार को उनके पति बंडू येरकाडे (62) का भी निधन हो गया।

पत्नी ने वर्षों तक की थी सेवा

परिजनों के अनुसार, बंडू येरकाडे लंबे समय से लकवे (पक्षाघात) की बीमारी से पीड़ित थे। इस कठिन समय में उनकी पत्नी लता येरकाडे ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उनकी सेवा की।

दवाइयों की व्यवस्था, दैनिक देखभाल और मानसिक संबल देने से लेकर हर जिम्मेदारी उन्होंने निभाई। परिवार और पड़ोसियों का कहना है कि लता येरकाडे अपने पति की सेवा में हमेशा तत्पर रहती थीं और उनकी देखभाल को ही अपना सबसे बड़ा दायित्व मानती थीं।

सदमा बना मौत की वजह

पत्नी के अचानक निधन के बाद बंडू येरकाडे पूरी तरह टूट गए थे। परिजनों के अनुसार, वे मानसिक रूप से बेहद व्यथित थे और इस गहरे आघात को सहन नहीं कर पाए। पत्नी के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद ही मंगलवार को उनका भी निधन हो गया।

इस घटना ने पूरे गवराला वार्ड और भद्रावती शहर को भावुक कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसे दंपति के गहरे प्रेम और जीवनभर के साथ का मार्मिक उदाहरण बताया।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर