चंद्रपुर बाघ हमला (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

बाघ ने 2 दिन में ली 2 लोगों की जान, सिंदेवाही में खेतों में घात लगाकर किए हमले, फैली दहशत

Chandrapur Tiger Attack: चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील में बाघ के हमले में दो दिनों के भीतर किसान नानाजी कामडी और आंगनवाड़ी सेविका प्रेमिला महाडोरे की मौत हो गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील में बाघ के हमले में शनिवार को किसान नानाजी कामडी और रविवार को आंगनवाड़ी सेविका प्रेमिला पुंडलिक महाडोरे की मौत हो गई।

  • पलसगांव जाट निवासी नानाजी कामडी शनिवार को खेत में तिल की फसल काटने गए थे।

  • भेंडाला निवासी प्रेमिला महाडोरे रविवार को छुट्टी होने के कारण तिल की फसल काटने खेत में गई थीं।

Chandrapur Tiger Attack Deaths: खेतों में फसल काटने जाना अब जानलेवा साबित हो रहा है। जिले के सिंदेवाही तहसील में बाघ के हमलों ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की भयावह तस्वीर सामने ला दी है। महज दो दिनों में बाघ ने एक किसान और एक महिला की जान ले ली।

शनिवार को पलसगांव जाट के खेत में किसान नानाजी कामडी (55) की मौत हुई, तो रविवार को खातगांव के खेत क्षेत्र में तिल की फसल काटने गईं भेंडाला निवासी आंगनवाड़ी सेविका प्रेमिला पुंडलिक महाडोरे (50) बाघ का शिकार बन गई। लगातार दो मौतों से किसानों, खेतमजदूरों और जंगल से सटे गांवों में दहशत फैल गई है।

खेत में ही खत्म हुई किसान की जिंदगी

सिंदेवाही वनपरिक्षेत्र के पलसगाव जाट निवासी नानाजी कामडी शनिवार को तिल की फसल काटने खेत में गए थे। इसी दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत में जाकर तलाश की, जहां उनका शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेतों में कैसे जाएं किसान ?

सिंदेवाही तहसील में लगातार दो दिनों में हुई इन मौतों ने खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जंगल से सटे खेतों में बाघों की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में भय बढ़ रहा है। नागरिकों ने संवेदनशील इलाकों में वन विभाग की गश्त बढ़ाने, लोगों को सतर्कता संबंधी निर्देश देने और मानव-बाघ संघर्ष रोकने के लिए ठोस उपाय लागू करने की मांग की है।

इस साल वन्यजीव हमलों में 35 लोगों की मौत

चंद्रपुर जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है। पिछले वर्ष बाघ के हमलों में कुल 47 नागरिकों की जान गई थी। वहीं, इस वर्ष अब तक वन्यजीवों के हमलों में 35 नागरिकों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से नागरिकों में आक्रोश बढ़ रहा है। इस संघर्ष को रोकने के लिए प्रभावी और ठोस उपाययोजना की मांग जोर पकड़ रही है।

दूसरे दिन महिला पर हमला, गांव में मातम

पहली घटना की दहशत कम भी नहीं हुई थी कि रविवार को खातगांव के खेतशिवार में दूसरी दर्दनाक घटना सामने आई। भेडाला निवासी आंगनवाड़ी सेविका प्रेमिला पुडलिक महाडोरे की छुट्टी होने के कारण वे सुबह तिल की फसल काटने खेत में गई थीं। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खेत में तलाश शुरू की, खोजबीन के दौरान वे मृत अवस्था में मिली। बाघ के हमले में उनकी मौत होने की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग को सूचित किया गया।

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

पुणे IISER लाइब्रेरी में मिली दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद की किताब, विवाद के बाद इंस्टीट्यूट ने हटाई

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी