चंद्रपुर शिक्षक आंदोलन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर में शिक्षकों का शिक्षा परिषद से बहिष्कार, विरोध के चलते रद्द करनी पड़ी परिषद

Education Council Boycott: चंद्रपुर में शनिवार की आधी छुट्टी के दिन शिक्षा परिषद आयोजित करने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने 17 अक्टूबर को बहिष्कार किया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • चंद्रपुर जिले में 17 अक्टूबर को शनिवार की आधी छुट्टी के दौरान आयोजित शिक्षा परिषद का शिक्षक संगठनों ने बहिष्कार किया।

  • विरोध में शिक्षकों के साथ केंद्र प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया।

  • शिक्षक संगठनों के विरोध के चलते शिक्षा परिषद रद्द करनी पड़ी।

Chandrapur Teachers Protest: शनिवार की आधी छुट्टी के दिन आयोजित शिक्षा परिषद के विरोध में चंद्रपुर जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने 17 अक्टूबर को बहिष्कार किया। महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक मध्यवर्ती संगठन, जिला चंद्रपुर की पहल पर किए गए इस विरोध में शिक्षकों के साथ केंद्र प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया। संगठनों के कडे रवैये से आखीर यह शिक्षा परिषद रद्द करने की नौबत आयी। बताया जाता है कि हर तालुका में 8 केंद्रों पर यह परिषद होनी थी।

शिक्षक संगठनों का कहना था कि शनिवार सप्ताह का एकमात्र ऐसा दिन है, जब शिक्षकों को आधे दिन की छुट्टी मिलती है। इसके बावजूद इसी समय शिक्षा परिषद आयोजित किए जाने से शिक्षकों में नाराजगी है। संगठनों ने सवाल उठाया कि जब कार्यालयीन कर्मचारियों को शनिवार को पूरा अवकाश मिलता है, तो शिक्षकों की आधी छुट्टी भी क्यों छीनी जा रही है।

विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया

संगठनों ने मांग की कि शिक्षा परिषद और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करते समय शिक्षकों की सुविधा, विश्राम और व्यक्तिगत समय का ध्यान रखा जाए। इस बहिष्कार को अखिल चंद्रपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, महाराष्ट्र राज्य पुरानी पेंशन संगठन, कॉन्ट्रैक्टबेस्ड शिक्षक संगठन, शिक्षक सहकार संगठन, महाराष्ट्र पुरोगामी प्राथमिक शिक्षक समिति, महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, शिक्षक भारती, प्रहार शिक्षक संगठन, महाराष्ट्र राज्य प्राथमिक शिक्षक परिषद, राष्ट्रीय ओबीसी कर्मचारी अधिकारी महासंघ सहित विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया।

CEO को सौंपा ज्ञापन

शनिवार की आधी छुट्टी में शिक्षा परिषद आयोजित करने के विरोध में शिक्षक संगठनों ने जिला परिषद के मुख्य कायकारी अधिकारी पुलकित सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों की समस्याओं और अवकाश के समय का सम्मान करते हुए परिषदों का उचित नियोजन करने की मांग की गई। संगठनों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई थी।

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?