SIR कार्य के लिए शिक्षकों को 2 घंटे की राहत देने की मांग, प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Amravati Teachers Relief: अमरावती में प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने SIR विशेष पुनरीक्षण कार्य में लगे शिक्षकों को प्रतिदिन दो घंटे की राहत देने की मांग की है। इस संबंध में जिप CEO को ज्ञापन सौंपा गया।
sir work teachers two hours relief demand amravati
Teacher Memorandum (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati SIR Work: एसआईआर विशेष पुनरीक्षण कार्य में लगे शिक्षकों को विद्यालय में प्रत्यक्ष उपस्थिति से प्रतिदिन दो घंटे की छूट दें। ऐसी मांग को लेकर विभिन्न प्राथमिक शिक्षक संगठनों ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी तथा प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सतीश मुगल को ज्ञापन सौंपा।

संगठनों का कहना है कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को एसआईआर कार्य के लिए आधे दिन की छूट दी गई है, जबकि शिक्षकों को पूरे समय विद्यालय में उपस्थित रहकर अतिरिक्त एसआईआर कार्य भी करना पड़ रहा है। इससे विशेषकर महिला, गर्भवती, स्तनपान कराने वाली तथा अस्वस्थ शिक्षिकाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अमरावती में शिक्षकों की मांग

शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि उन्हें एसआईआर कार्य से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कार्य की समयसीमा बढ़ाने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शिक्षकों को राहत दी जाए। ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि विद्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2।20 बजे तक छह पीरियड प्रत्यक्ष रूप से संचालित किए जाएं तथा शेष शिक्षण कार्य ऑनलाइन करने की अनुमति दी जाए, ताकि शिक्षक एसआईआर का कार्य भी सुचारु रूप से पूरा कर सकें।

SIR ड्यूटी के साथ मिले दो घंटे की छूट

इस अवसर पर किरण पाटील, गजानन चौधरी, सुभाष सहारे, मनोज चोरपगार, अजयानंद पवार, शैलेंद्र दहातोंडे, राजेश सावरकर, मनीष काले सहित विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com