प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)  
चंद्रपुर

Chandrapur SSC Result: पोंभुर्णा तहसील जिले में अव्वल, 81 स्कूलों का 100% रिजल्ट

Chandrapur 10th Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में चंद्रपुर जिले का परिणाम 87.55% रहा। पोंभुर्णा तहसील सबसे आगे रही, जबकि छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया।

केतकी मोडक

Chandrapur SSC Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल, नागपुर द्वारा शुक्रवार को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया गया। नतीजे जारी होते ही एक साथ लाखों छात्रों के वेबसाइट पर आने के कारण आधिकारिक पोर्टल और डिजिलॉकर क्रैश हो गए। छात्र दोपहर 1:30 बजे के बाद ही अपना डिजिटल स्कोरकार्ड देख पाए। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.55 दर्ज किया गया है।

तहसीलवार विश्लेषण

जिले की 15 तहसीलों में पोंभुर्णा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चंद्रपुर और राजुरा तहसील ने भी 90% से अधिक का आंकड़ा पार किया है। प्रमुख तहसीलों का प्रदर्शन नीचे दी गई तालिका में देखें:

तहसील का नाम उत्तीर्ण प्रतिशत (%) प्रदर्शन की स्थिति
पोंभुर्णा 93.73% सर्वश्रेष्ठ
चंद्रपुर 92.92% उत्कृष्ट
राजुरा 91.76% उत्कृष्ट
गौड़पिपरी 91.24% बेहतर
कोरपना 88.55% बेहतर
नागभीड़ 80.51% औसत
चिमूर 76.80% कमजोर

छात्राओं ने फिर गाड़े सफलता के झंडे

जिले में कुल 27,944 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 24,467 उत्तीर्ण हुए। हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। कुल सफल छात्रों में से 3,527 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर 'विशेष प्रवीणता श्रेणी' (Distinction) हासिल की है, जबकि 7,904 छात्र प्रथम श्रेणी में रहे।

जिले की शान: 100% रिजल्ट देने वाली 81 स्कूलों की सूची

इस वर्ष जिले की 81 स्कूलों ने शत-प्रतिशत सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। इन गौरवशाली स्कूलों में शामिल हैं:

  • चंद्रपुर: रफी अहमद किदवाई, सिटी माध्यमिक बाबुपेठ, सेंट माइकल, विद्या निकेतन, राजीव गांधी हाईस्कूल, सावित्रीबाई फुले विद्यालय जूनोना, रैयतवारी तेलुगु हाईस्कूल, राजीव गांधी विद्यालय (वरवट), प्रबोधन माध्यमिक विद्यालय (आरवट), संमित्र सैनिक विद्यालय, चंद्रपुर पब्लिक स्कूल, पैरामाउंट कॉन्वेंट, खालसा कॉन्वेंट, लोकमान्य तिलक ज्ञान मंदिर, न्यू इंडिया कॉन्वेंट, एमबी मॉडल हाईस्कूल, चिल्ड्रन्स अकादमी, नटराज इंग्लिश स्कूल, जेपी इंग्लिश स्कूल, विनेय पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन, मातोश्री अकैडमी और विसापुर की जिला परिषद स्कूल।
  • बल्लारपुर: दिलासग्राम कॉन्वेंट, भालेराव पब्लिक स्कूल, यशोधरादेवी आश्रमशाला गिलबिली, साईबाबा ज्ञानपीठ कॉन्वेंट, आइडियल इंग्लिश स्कूल, शासकीय आश्रमशाला भिवकुंड, माउंट इंग्लिश हाईस्कूल, विद्याश्री कान्वेंट।
  • भद्रावती: ऑर्डिनेंस फैक्टरी हाईस्कूल, डॉ. आंबेडकर मेमोरियल हाईस्कूल, ज्योतिबा विद्यालय, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विद्यालय, सेंट अनेज सुमठाना, श्री साई कॉन्वेंट, फेरीलैंड स्कूल, भद्रावती पब्लिक स्कूल, लोकमान्य ज्ञानपीठ।
  • ब्रम्हपुरी: हिन्दू ज्ञान मंदिर, श्री कॉन्वेंट, मदर्स पेट स्कूल।
  • चिमूर: अनुसूचित जाति आश्रम शाला, पुरुषोत्तम दास बागला कॉन्वेंट, जीविका हाईस्कूल।
  • गोंडपिपरी: जिला परिषद हाईस्कूल बोरगांव।
  • कोरपना: रवीन्द्रनाथ टैगोर स्कूल, भाऊराव पाटिल चटप आश्रमशाला, श्री शिवाजी इंग्लिश स्कूल नांदा फाटा, एकलव्य इंग्लिश स्कूल बीबी।
  • मूल: सेंट अनीज हाईस्कूल, सिन्धलताई आश्रमशाला, माउंट हाईस्कूल, क्रिस्टल कॉन्वेंट, अनुसया पोशेट्टीवार इंग्लिश स्कूल।
  • पोंभुर्णा: जनसेवा विद्यालय, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, पोंभुर्णा पब्लिक स्कूल।
  • राजुरा: सर्वोदय विद्यालय सास्ती, शिवाजी हाईस्कूल गोवरी, गुरुकुल विद्यालय चिचोली, सिद्धार्थ तेलुगु हाईस्कूल, शिवाजी आश्रमशाला भारी, इंफन्ट जीजस हाईस्कूल, स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट, शासकीय आश्रमशाला मांगी, एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी आश्रमशाला।
  • सिंदेवाही: वनिता विद्यालय, कल्पतरु इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्राजक्ता विद्यामंदिर।
  • वरोरा: नेहरू उर्दू विद्यालय, मालवीय विद्यालय, सेंट अनीस हाईस्कूल आनंदवन, अरविंद विद्या निकेतन, एंजेल्स हाईस्कूल, इंदिरा गांधी आश्रमशाला, माउंट इंग्लिश स्कूल, सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल तथा जिला परिषद हाईस्कूल पालडोह।

13 स्कूलों का प्रदर्शन रहा दयनीय

जहां 81 स्कूलों ने कमाल किया, वहीं 13 स्कूलों का परिणाम 50% से कम रहा। जिले में सबसे न्यूनतम स्कोर ब्रम्हपुरी तहसील के रानबोथली स्थित अरुणा विद्यालय (11.76%) का रहा, जहाँ 26 में से केवल 2 छात्र सफल हुए। इसी तरह बल्लारपुर की मौटफोर्ट कृति विकास विद्यालय का परिणाम मात्र 15.78% रहा।

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे