-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Build Strong Ropeway Bridges On Wardha River Between Rajura Ballarpur Chhava Foundation Submitted Request To Mungantivar
राजुरा बल्लारपुर के बीच वर्धा नदी पर मजबूत रोपवे पुल बनाये, छावा फाउंडेशन ने मुनगंटीवर को सौंपा निवेदन
- Written By: नवभारत डेस्क

राजुरा. राजुरा बल्लारपुर तहसील के बीच वर्धा नदी बहती है. इस नदी पर लगभग 55 वर्ष पुराना पुल है जो वर्तमान में खतरनाक हो गया है. इसलिए इस पुल को तत्काल निधि उपलब्ध करा इसकी जगह रोपवे पुल बनाने की मांग पूर्व विधायक अधि. संजय धोटे की अगुवाई में छावा फाउंडेशन ने पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार को सौंपे निवेदन में की है.
इस पुल का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने 1962 में किया था. इसका निर्माणकार्य चार वर्षो तक चला और बस पुल पर से 1966 में वाहनों का आवागमन शुरु हो गया है. इस पुल से होकर महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश के वाहनों का आवागमन होता है. कोरपना तहसील के गडचांदुर स्थित विश्व स्तरीय सीमेंट कंपनी के वाहनों का आवगामन भी इसी मार्ग से होता है. इस पुल की लाईफ समाप्त हो चुकी है. इसकी वजह से बरसात के दिनों जब वर्धा नदी उफान पर रहती है तो पुल से गुजरने वाले वाहनों के चालकों का हाल बेहाल होता है.
बरसात के दिनों में नदी में बहकर आने वाली लकडियों की वजह से पुलिया को नुकसान न पहुंचे इसके लिए पुलिया की रेलिंग निकाल दी जाती है. जिसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों को पुल से गुजरते समय तेज हवा लगती है और उनके संतुलन बिगडने का डर बना रहता है. बरसात के दौरान पुलिया के उपर से पानी गुजरने से अब पुल पर बडे बडे गड्ढे हो गए है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
Daily Morning Habit: सुबह की ये आदतें दूर कर सकती हैं तनाव, जीवन में भर सकती हैं सकारात्मकता
वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
पांच दशक पुराने पुल की अहमियत आज भी बरकारार है. क्योंकि इसी मार्ग से अंतरराज्यीय वाहनों का परिवहन होता है. भले फोरलेन मार्ग बन गया है किंतु यह पुल आज भी पूर्व की भांति संकरा है. इसलिए वर्धा नदी पर मजबूत तार का रोपवे पुल बनाने की मांग का निवेदन सरकारी विश्राम गृह राजुरा में पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवर को सौंपा है.
निवेदन सौंपने वालों में पूर्व विधायक अधि. संजय धोटे, सुदर्शन निमकर, , छावा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष करमरकर, उपाध्यक्ष बबलू चव्हाण ,सचिव आकाश वाटेकर, कोषाध्यक्ष संदीप पोगला, रंजीत उगे, रखिब शेख, देवकिशन वनकर, प्रशांत वाटेकर, लोकेश बुटले, अभय हनमंते, प्रफुल बोबडे, चेतन सतपुते आदि ने की है.
Build strong ropeway bridges on wardha river between rajura ballarpur chhava foundation submitted request to mungantivar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
Jun 24, 2026 | 08:51 AMDaily Morning Habit: सुबह की ये आदतें दूर कर सकती हैं तनाव, जीवन में भर सकती हैं सकारात्मकता
Jun 24, 2026 | 08:50 AMवर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
Jun 24, 2026 | 08:41 AMनीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
Jun 24, 2026 | 08:38 AMक्या गुरुवार और रविवार को खिचड़ी खाना माना जाता है अशुभ? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
Jun 24, 2026 | 08:35 AMFIFA World Cup: मैदान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा, पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर 5-0 से धमाकेदार जीत
Jun 24, 2026 | 08:35 AMकरोड़ो की जमीन पर कब्जे का विवाद: पुलिसकर्मियों पर हमला, दो जवान घायल
Jun 24, 2026 | 08:29 AMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM










