चंद्रपुर न्यूज  
चंद्रपुर

नागभीड़ रोड पर पुलिस की नाकाबंदी, अवैध रेत ढुलाई का पर्दाफाश, 30 लाख से ज्यादा का माल जब्त

Chandrapur Sand Smuggling: चंद्रपुर जिले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने रेत तस्करी करते ट्रक को पकड़ा। 4 ब्रास के परमिट पर ले जा रहा था 8 ब्रास रेत। ट्रक समेत 30.40 लाख का माल जब्त।

प्रिया जैस

Brahmapuri Police Raid: चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी-नागभीड़ मार्ग पर एक ट्रक से रेत की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना ब्रह्मपुरी पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने ऊराडे राईस मिल क्षेत्र में नाकाबंदी कर कथित ट्रक को रोका और कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक सहित कुल 30 लाख 40 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी से नागभीड़ रोड पर ट्रक (क्र.एमएच 30 बीडी 5913) द्वारा रेत की अवैध ढुलाई किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने ऊराडे राईस मिल क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। संबंधित ट्रक आते ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें रेत भरी मिली।

उमरेड से ब्रम्हपुरी होते हुए बुलढाना जाती है रेत

चंद्रपुर पुलिस ने ट्रक चालक से रेत परिवहन के परमिट के बारे में पूछताछ की। ट्रक चालक जलाल खान यावर खान (25), निवासी अकोला ने बताया कि वह उमरेड के धोंडेगांव घाट से रेत भरकर बुलढाणा जिले के खामगांव ले जा रहा था। उसने पुलिस को रेत परिवहन का परमिट दिखाया, लेकिन वह परमिट केवल 4 ब्रास रेत का था, जबकि ट्रक में 8 ब्रास से अधिक रेत होने की पुष्टी हुई।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में 40 हजार रुपये कीमत की रेत तथा 30 लाख रुपये कीमत का ट्रक, इस प्रकार कुल 30 लाख 40 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच ब्रह्मपुरी पुलिस कर रही है।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद