चंद्रपुर सड़क सुरक्षा समिति एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर RTO को कारण बताओ नोटिस, PWD अभियंता समेत कईयों का समावेश, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी

Chandrapur RTO: चंद्रपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आरटीओ समेत कई प्रमुख अधिकारी अनुपस्थित रहे। सांसद प्रतिभा धानोरकर ने बैठक रद्द कर शो कॉज नोटिस के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Road Safety Committee: चंद्रपुर जिले में सड़क सुरक्षा का मुद्दा गंभीर होने के बावजूद गुरुवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी समेत कई प्रमुख विभागों के अधिकारी नदारद रहे। अधिकारियों की गैरहाजिरी पर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कड़ा रुख अपनाते हुए बैठक 5 मिनट में ही रद्द कर दी। उन्होंने समिति सचिव एवं जिलाधिकारी को अनुपस्थित अधिकारियों को तत्काल शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधान परिषद सदस्य सुधाकर अडबाले भी मौजूद थे। यह नोटीस शिघ्र जारी किए जाने की खबर है। रस्ता सुरक्षा समिति की बैठक गुरुवार को सुबह 11 बजे नियोजित थी। इसके लिए सांसद समेत सभी संबंधित मौजूद हुए थे। परंतु 12 बजे तक प्रतीक्षा करने के बाद भी चंद्रपुर के आरटीओ हाजिर नहीं हुए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, महामार्ग पुलिस के आला अफसर भी कन्नी काटते नजर आए। जिससे सांसद धानोरकर भड़क गई।

कांग्रेस नगरसेवक-पदाधिकारी मौजूद

आरटीओ इस बैठक के लिए बहुत अहम माने जाते है। परंतु वे स्वयं आने की बजाए अपने अधिनस्थ अफसर को भेज दिया। इस दौरान जिलाधिकारी वसुमना पंत, मनपा आयुक्त अकुनुरी नरेश, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े, सहायक उपप्रादेशिक परिवहन अधिकारी रावसाहेब रगडे, यातायात निरीक्षक बारापात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस नगरसेवक-पदाधिकारी मौजूद थे।

ट्रैवल्स पर दंडात्मक कार्रवाई

बैठक रद्द करने के बाद सांसद धानोरकर सीधे शहर की सड़कों पर पहुंचीं और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। सड़कों पर बेतरतीब खड़ी निजी ट्रैवल्स बसों को देखकर उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित ट्रैवल्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की। सांसद ने शहर में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रक टर्मिनल के लिए जगह तलाशने तथा निजी ट्रैवल्स संचालकों को अपनी पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए।

सांसद के अचानक सड़क पर उतरने की सूचना मिलते ही यातायात विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि यातायात निरीक्षक बारापात्रे स्वयं ट्रैवल्स संचालकों को सड़क से बसें हटाने के निर्देश देते नजर आए। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी।

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात