कुएं में तेंदुए का शव (फोटो नवभारत) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर: नागभीड़ के कोथुलना गांव में कुएं से मिला मृत तेंदुआ, जांच में जुटा वन विभाग

Chandrapur Leopard News: चंद्रपुर जिले के नागभीड़ तहसील के कोथुलना में एक खेत के कुएं में तेंदुआ मृत मिला। शिकार का पीछा करते समय गिरने की आशंका, वन विभाग ने शव बाहर निकालकर जांच शुरू की।

आकाश मसने

Leopard Dies In Chandrapur: चंद्रपुर जिले के नागभीड़ और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती मौजूदगी के चलते आए दिन जानवरों के दिखने, मवेशियों पर हमले और इंसानों के साथ टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को नागभीड़ तहसील के कोथुलना गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक खेत में बने कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोथुलना निवासी किसान बालकृष्ण रामटेके के खेत में स्थित कुएं में यह तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बिजली विभाग के वायरमैन बुधराम मडावी खेत में लगे बिजली के खंभे की मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे। कुएं से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने अंदर झांककर देखा, जहां तेंदुआ पड़ा हुआ नजर आया।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव बाहर निकाला

इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ साल बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ किसी शिकार का पीछा करते हुए कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृत तेंदुए को बाहर निकालने के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी (RFO) भारती बगमारे, तावड़े समेत वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। वहीं पुलिस पाटिल प्रफुल बारसगड़े, पवन नागरे और ओमप्रकाश मेश्राम भी मौके पर उपस्थित थे।

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद ही तेंदुए की मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और खेतों में खुले कुओं को लेकर सुरक्षा उपायों की मांग भी तेज हो गई है।

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति