चंद्रपुर में आमरण अनशन (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज के सामने राहुल देवतले का आमरण अनशन, स्थानीय बेरोजगारों की ठेका भर्ती पर अडिग

Chandrapur Employment Protest: चंद्रपुर मेडिकल कॉलेज में स्थानीय बेरोजगारों को ठेका भर्ती में अवसर देने की मांग को लेकर राहुल देवतले ने 12 अगस्त 2026 से आमरण अनशन शुरू किया है।

आंचल लोखंडे

Local Employment Demand In Chandrapur: शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंद्रपुर में स्थानीय बेरोजगारों को कथित रूप से ठेका भर्ती में अवसर नहीं दिए जाने के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर उपाध्यक्ष राहुल देवतले ने 12 अगस्त 2026 से मेडिकल कॉलेज के सामने आमरण अनशन शुरू किया है।राहुल देवतले ने बताया कि स्थानीय बेरोजगारों को विभिन्न ठेका श्रमिक पदों पर रोजगार देने की मांग को लेकर उन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिष्ठाता को कई बार ज्ञापन सौंपे हैं।

इसके अलावा 8 दिसंबर 2025 को मोर्चा भी निकाला गया था। उनका आरोप है कि संबंधित प्रशासन की ओर से बार-बार टालमटोल वाले जवाब दिए गए और स्थानीय बेरोजगारों को ठेका कार्यों में रोजगार देने के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। राहुल देवतले ने स्थानीय बेरोजगारों के रोजगार से संबंधित विभिन्न मांगें प्रशासन के समक्ष रखी हैं।

स्थानीय बेरोजगारों को ठेका भर्ती में नजरअंदाज करने का आरोप

इनमें चंद्रपुर शहर के स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना, मे स्मार्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से स्थानीय एवं शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देना, मेडिकल कॉलेज के ठेका कार्य स्थानीय बेरोजगारों एवं स्थानीय ठेकेदारों को देना तथा स्थानीय बेरोजगारों को ठेका रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन देकर उसका क्रियान्वयन करना शामिल है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज चंद्रपुर में ठेका कार्य कर रही मे स्मार्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड, पुणे कंपनी के कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

राहुल देवतले ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। साथ ही आगामी दिनों में आंदोलन को और तीव्र करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्थानीय बेरोजगारों को शासकीय मेडिकल कॉलेज, चंद्रपुर की ओर से न्याय नहीं मिला, तो 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के दिन आत्मदहन करने का कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट