चंद्रपुर रिंग रोड परियोजना  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

चंद्रपुर के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, विधायक जोरगेवार ने रिंग रोड और रेलवे पुल की समीक्षा की

Kishor Jorgewar In Chandrapur: चंद्रपुर में विधायक किशोर जोरगेवार ने लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। रिंग रोड, रेलवे पुल चौड़ीकरण, सड़क सुधार और माइन टूरिज्म पर अधिकारियों को निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Development Projects: चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के लिए विधायक किशोर जोरगेवार ने जिलाधिकारी कार्यालय के 20 कलमी सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के चल रहे, मंजूर और प्रस्तावित विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

रिंग रोड और रेलवे पुल पर विशेष जोर

शहर के बढ़ते विस्तार और यातायात को देखते हुए चंद्रपुर रिंग रोड परियोजना को गति देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा प्रियदर्शिनी चौक से मध्यवर्ती बस स्टैंड रेलवे पुल के चौड़ीकरण तथा नए पुल के निर्माण की भी समीक्षा की गई।

3.10 किमी सड़क के चौड़ीकरण पर भी नजर

बैठक में रयतवारी कॉलरी से महाकाली कॉलरी क्षेत्र के सड़क चौड़ीकरण तथा बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन-महाकाली कॉलरी-चांदाफोर्ट रेलवे स्टेशन के 3.10 किमी मार्ग के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और सुधार कार्य की भी समीक्षा की गई।

नजूल पट्टे और लंबित मामलों का होगा निपटारा

नजूल जमीन के पट्टे वितरण और लंबे समय से लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। विधायक जोरगेवार ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के तहत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।

माइन टूरिज्म और इको-पार्क को बढ़ावा

चंद्रपुर के पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित विपश्यना केंद्र, बंद खदानों में ‘माइन टूरिज्म’ और इको-पार्क विकसित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। जोरगेवार ने कहा कि औद्योगिक पहचान के साथ चंद्रपुर को पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाने के लिए ऐतिहासिक, प्राकृतिक और औद्योगिक विरासत का बेहतर उपयोग जरूरी है।

विद्युत खंभों के स्थानांतरण के निर्देश

शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात में बाधा बन रहे विद्युत खंभों को हटाने अथवा स्थानांतरित करने के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। यातायात सुचारु रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर खंभों का तत्काल स्थानांतरण करने के निर्देश दिए गए।

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?

मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें