प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर कांग्रेस में दो फाड़, ग्रुप रजिस्ट्रेशन विवाद पहुंचा दिल्ली दरबार, 10 फरवरी मेयर चुनाव पर संकट

Chandrapur News: चुनाव से पहले कांग्रेस में दरार, धानोरकर और वडेट्टीवार गुटों के बीच पार्षदों के पंजीकरण को लेकर छिड़ा विवाद अब दिल्ली पहुंचा। 10 फरवरी को होने वाले चुनाव पर मंडराए संशय के बादल।

रूपम सिंह

Chandrapur Congress Dispute News: चंद्रपुर में कांग्रेस पार्षदों के ग्रुप रजिस्ट्रेशन को लेकर पार्टी में दो फाड़ हो गया है। सांसद प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ग्रुप के पार्षदों के समूह रजिस्ट्रेशन का विवाद अब दिल्ली दरबार में पहुंच गया है। सबसे पहले धानोरकर ग्रुप के 13 पार्षदों ने 23 जनवरी को नागपुर डिविजनल कमिश्नर के पास अपना ग्रुप रजिस्टर कराया था, उसके बाद वडेट्टीवार ग्रुप के पार्षदों ने उसी दिन डिविजनल कमिश्नर के सामने इस पर आपत्ति जताई थी और कहा कि कांग्रेस के सभी पार्षदों को एक पूरे समूह के तौर पर रजिस्टर किया जाए।

इससे पार्टी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारों का कहना है कि यह पूरा खेल बीजेपी के शाह पर खेला जा रहा है। प्रतिभा धानोरकर और विजय वडेट्टीवार के बीच चल रहा वर्चस्व का यह मामला कांग्रेस पार्टी के दिल्ली दरबार में पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक़ मंगलवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान के सामने इन दोनों नेताओं के बीच का विवाद सुलझाने के लिए अंतिम फैसला लिया जाएगा।

10 को चंद्रपुर मेयर पद के लिए चुनाव 10 फरवरी को होगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर कांग्रेस ग्रुप के रजिस्ट्रेशन को लेकर पेंडिंग विवाद सरकार नहीं सुलझाती है, तो जिन कांग्रेस नगरसेवकों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वे वोट दे पाएंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है।

क्या है मामला

कांग्रेस पार्टी के कॉर्पोरेटर वडेट्टीवार और धानोरकर खेमों में बंटे हुए हैं। वडेट्टीवार के पास 20 और धानोरकर के पास 7 कॉर्पोरेटर हैं। इसी तरह, वडेट्टीवार ग्रुप के कॉर्पोरेटर राजेश अडूर ने कांग्रेस पार्टी के सभी 27 कॉर्पोरेटर की मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग का नोटिस धानोरकर ग्रुप के कॉर्पोरेटर को देने के बजाय, उनके घर पर नोटिस के रूप में चिपका दिया गया। इससे भी काफी हंगामा मचा हुआ है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप