चंद्रपुर

खेडी-गोंडपिंपरी रास्ते के लिए चक्काजाम आंदोलन, रास्ते नियोजनशुन्य निर्माण व भ्रष्ट काम का किया निषेध

नवभारत डेस्क
  • मांगो को मंजूर करने का ठेकेदार व प्रशासन का लिखित आश्वासन  

चंद्रपुर. मौजा खेडी से गोंडपिंपरी रास्ते का निर्माण में निकृष्ट दर्जे का निर्माण हो रहा है. तथा कई वर्ष से यह काम लम्बित है. जिसके चलते परिसर के नागरीकों को सडक से आवाजाही करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है. वाहन चालकों को जान हथेली पर लेकर रास्ते से सफर करना पड रहा है. रास्ते पर हादसों का प्रमाण बढ गया है. रास्ते के गड्डे व काम में लापरवाही तथा ठेकेदार व अधिकारीयो की मनमानी के कारण रास्ते की ऐसी तैसी हो गयी है.

ठेकेदार व दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करने हेतु व रास्ते के निर्माण सुचारू करने हेतु युवक कांग्रेस की ओर से चांदापुर फाटा व घोसरी फाटा इन स्थानों पर तीव्र नारेबाजी करते हुवे रास्ता रोको आंदोलन किया गया. सुबह से दोपहर तक कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण चक्काजाम कर यह महामार्ग बंद किया था. जिससे धूप में राहगीरों को समस्या का सामना करना पडा. 

आंदोलन के दौरान संबंधित ठेकेदार के प्रतिनिधि, अभियंता चव्हाण, गुप्ता , उपविभागीय अधिकारी मल्लिकार्जुन इंगले, मूल पुलिस स्टेशन के थानेदार  सुमित परतेकी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंतनू धोटे, राकेश रत्नवार, राजू मारकवार, सुमित आरेकर, दशरथ वाकुडकर, दीपक पाटील वाढई, घनश्याम येनुरकर से विस्तार से चर्चा कर आंदोलन की संपूर्ण मांगे लिखित आश्वासन देकर मंजूर किए. हादसे में मृत हुवे व जखमींयों को आर्थिक सहायता की जायेगी, सबंधित रास्ते का निर्माण दो महिने में पुर्ण किया जायेगा, संपूर्ण रास्ते पर दिशा निर्देशक फलक लगाकर सुचनाओं पर अंमल करने जैसे विभीन्न मांगा का लिखित आश्वासन दिया. 

आंदोलन सफलतार्थ कांग्रेस के युवा नेते प्रशांत उराडे, कांग्रेस तहसील युवक अध्यक्ष पवन निलमवार , नांदगाव के सरपंच हिमाणी वाकुडकर, जालिंदर बांगरे, सागर देऊरकर, बेंबाल के सरपंच चांगदेव केमेकार, नरेश कोरडे, धीरज गोहने, योगेश शेरकी, त्रिमूर्ती नाहगमकर, उमाकांत मडावी, दीपक कोटगले, सुहास वाढई, समीर काले तथा युवक कांग्रेस के सैकडों  कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे. 

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें