(प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI) 
चंद्रपुर

जनगणना कार्य के लिए एंड्रॉइड 12 की अनिवार्यता से शिक्षकों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, निजी मोबाइल के उपयोग से असंतोष

Chandrapur Census 2026: चंद्रपुर में जनगणना के लिए एंड्रॉइड 12 स्मार्टफोन की अनिवार्यता और 'BYOD' नीति ने शिक्षकों में नाराजगी बढ़ा दी है। बिना सरकारी सहायता के नया मोबाइल खरीदने का दबाव बढ़ रहा है।

रूपम सिंह

Chandrapur Teachers Android 12 News: चंद्रपुर आगामी जनगणना प्रक्रिया को लेकर चंद्रपुर जिले में शिक्षकों का प्रशिक्षण तेजी से चल रहा है। इस कार्य के लिए उपयोग किए जाने वाले मोबाइल ऐप हेतु कम से कम एंड्रॉइड 12 सिस्टम वाला स्मार्टफोन अनिवार्य किया गया है। इस शर्त के चलते कई शिक्षकों के मौजूदा मोबाइल अनुपयोगी हो गए हैं, जिससे उन्हें नया स्मार्टफोन खरीदना पड़ रहा है।

सरकार की 'बीवाईओडी' (ब्रिंग योर ओन डिवाइस) नीति के तहत शिक्षकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने निजी मोबाइल से ही जनगणना का कार्य करें। हालांकि, बिना किसी उपकरण, आर्थिक सहायता या तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए यह जिम्मेदारी शिक्षकों पर डालने से उनमें नाराजगी देखी जा रही है।

गर्मी की छुट्टियों में करना होगा काम

चंद्रपुर जिले के सभी तहसीलों में इन दिनों प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जनगणना की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है। प्रत्येक शिक्षक को एक निश्चित क्षेत्र आवंटित किया जाएगा और उन्हें गर्मी की छुट्टियों में गांव-गांव जाकर घर-घर जानकारी एकत्र करनी होगी। इस दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, आयु, लिंग, शिक्षा, व्यवसाय, प्रवास, आवास स्थिति जैसी जानकारी मोबाइल ऐप में दर्ज करनी होगी।

इसके अलावा प्रत्येक घर का जीपीएस लोकेशन, मकान का प्रकार, पानी, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ऐप पर अपलोड करनी होगी। कुछ स्थानों पर घरों के फोटो अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस पूरी प्रक्रिया के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी, अपडेटेड मोबाइल, पर्याप्त स्टोरेज और नए सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होने से शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। खासकर  ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षकों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों का सवाल है कि "जनगणना सरकार का कार्य है, तो इसका खर्च हम क्यों उठाएं?" आवश्यक साधन उपलब्ध कराए बिना पूरी जिम्मेदारी शिक्षकों पर डालने से असंतोष बढ़ रहा है।

जनगणना कार्यक्रम का शेड्यूल

  • प्रशिक्षण: सभी तहसीलों में जारी
  • जानकारी संकलन अवधि: 15 मई से 16 जून
  • कार्य स्वरूप घर-घर जाकर डेटा संग्रह
  • ऐप में दर्ज जानकारी व्यवसाय, सुविधाएं परिवार, शिक्षा,
  • अतिरिक्त विवरण: जीपीएस लोकेशन और कुछ जगहों पर फोटो अपलोड करना

ऐप के लिए चाहिए एंड्राइड मोबाइल फोन

  • जनगणना ऐप के लिए एंड्रॉइड 12 अनिवार्य
  • कई शिक्षकों के पुराने मोबाइल अनुपयोगी
  • नया स्मार्टफोन खरीदने का अतिरिक्त खर्च
  • इंटरनेट और स्टोरेज की भी अनिवार्यता ग्रामीण शिक्षकों पर आर्थिक दबाव

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड