पुलिस से शिकायत करते बौद्ध समाज के लोग (फोटो नवभारत) 
चंद्रपुर

भद्रावती में भगवान बुद्ध प्रतिमा खंडित, थाने पहुंचा मामला, इलाके में तनाव का माहौल

Chandrapur News: भद्रावती के खेत में भगवान बुद्ध की मूर्ति खंडित मिली, बौद्ध समुदाय में रोष। समाजन ने प्रशासन को जानकारी दिए बिना खुदाई और मूर्ति नष्ट करने का आरोप लगाया। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।

आकाश मसने

Bhadravati Buddha Statue News: चंद्रपुर जिले के भद्रावती शहर के एक खेत में गुरूवार की सुबह भगवान गौतम बुद्ध की एक मूर्ति खंडित अवस्था में मिलने से इलाके में हंगामा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बौद्ध समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे।

इस घटना की जानकारी मिलते ही वंचित बहुजन आघाडी के पूर्व नगरसेवक सुशील देवगड़े, बौद्ध समुदाय संगठन के मुख्य संयोजक डॉ. अमित नगराले, भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष राजरतन पेटकर और सामाजिक कार्यकर्ता विशाल बोरकर मौके पर पहुंचे।

इस मामले में बौद्ध समुदाय के लोगों ने ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करने और शहर की शांति भंग करने का प्रयास करने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

अगस्त 2014 में भी इसी खेत में खुदाई के दौरान एक बुद्ध प्रतिमा मिली थी। उस समय समुदाय के लोग प्रतिमा को विंजासन पहाड़ी पर ले गए थे। हालाँकि, अब उसी स्थान पर, सर्वेक्षण क्रमांक 74,75,255,256 पर, पुनः खुदाई का काम शुरू हो गया है और मिली मूर्ति के बारे में प्रशासन को किसी भी प्रकार की जानकारी ना देकर काम जारी रखने का आरोप लोगों ने किया।

क्या है आरोप?

वंचित बहुजन आघाडी के नेता कुशल मेश्राम ने कहा कि मूर्ति मिलने के बाद, किसान ने प्रशासन को सूचित किए बिना उसे उस स्थान से लगभग 60 से 70 फीट दूर झाड़ियों और पेड़ों में फेंक दिया। मूर्ति खंडित है। सरकार को इस स्थान पर खुदाई की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

इसके लिए तहसीलदार और पुलिस निरीक्षक को ज्ञापन दिया गया है। तहसीलदार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए रात तक का अल्टीमेटम दिया गया है। अन्यथा समुदाय की ओर से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें