निर्मल उज्ज्वल को-ऑपरेटिव सोसायटी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur News: जमा राशि नहीं मिलने पर खातेदारों का हंगामा, निर्मल उज्ज्वल सोसायटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ballarpur Cooperative Society: बल्लारपुर की निर्मल उज्ज्वल को-ऑपरेटिव सोसायटी शाखा में जमा राशि निकालने में परेशानी का आरोप लगाते हुए खातेदारों ने पुलिस में शिकायत की है।

आंचल लोखंडे

Nirmal Ujjwal Cooperative Society: निर्मल उज्ज्वल को-ऑपरेटिव सोसायटी मल्टीस्टेट, नागपुर की बल्लारपुर शाखा के खातेदारों को पिछले तीन-चार महीनों से अपने खातों में जमा राशि निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शाखा के चक्कर लगाने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से नाराज खातेदारों ने आखिरकार पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, खातेदारों ने निर्मल उज्ज्वल को-ऑपरेटिव सोसायटी, नागपुर (मल्टीस्टेट) के संबंधित पदाधिकारियों के साथ ही बल्लारपुर शाखा के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में खातेदार और नागरिक पुलिस थाने में मौजूद रहे।

आर्थिक संकट का सामना कर रहे

खातेदारों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई और बचत इस संस्था में जमा की है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से पैसे निकालने में दिक्कतें आ रही हैं। आरोप है कि राशि की मांग करने पर शाखा की ओर से बार-बार अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इससे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आम बचतकर्ताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।। आखिरकार बड़ी संख्या में नागरिक एकजुट हुए और संस्था के संबंधित पदाधिकारियों तथा स्थानीय शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से शिकायत की।

जमा राशि लौटाने की मांग

मामले को लेकर बल्लारपुर शहर में चर्चा तेज हो गई है। सैकड़ों खातेदारों ने अपनी जमा राशि सुरक्षित रूप से वापस दिलाने की मांग की है। नागरिकों ने पूरे मामले की गहन जांच कराने, खातेदारों की जमा राशि वापस दिलाने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा