
उत्तराखंड में चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 7 हो गई है।
Breaking News Today LIVE: उत्तराखंड में चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या 7 हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 7:00 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह भाषण दूरदर्शन और आकाशवाणी के सभी नेशनल नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। सरकारी डिपार्टमेंट और लोगों में डिजिटल सिक्योरिटी के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के मकसद से एक स्पेशल वेबकास्ट प्रोग्राम आज दोपहर 12:00 बजे नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के जरिए ऑर्गनाइज किया जाएगा। देश और दुनिया से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...