15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

79 Years of Independence: भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसलिए इस साल 80वीं वर्षगांठ मनाने का मौका होगा।
79 Years of Independence
सांकेतिक तस्वीरAI Image
Published on: 
Updated on: 

79th or 80th Independence Day: भारत के स्वतंत्रता की तारीख, 15 अगस्त, सिर्फ अंक और महीने तक नहीं सिमटी हुई है। यह दिन हमारे क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और राजनेताओं के बलिदान का भी प्रतीक है। इस दिन देशभर में जश्न का माहौल होता है, हर तरफ देशभक्ति के तराने गूंजते हैं और हम 'विकसित भारत' की दिशा में कदम बढ़ाते दिखते हैं।

देश को ब्रिटिश शासन से लगभग 200 वर्षों के लंबे संघर्ष और गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इस दिन देश भर में विभिन्न समारोह और कार्यक्रम का आयोजन करके स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके द्वारा किए गए आंदोलनों को याद किया जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप आज हम एक स्वतंत्र और निरंतर विकास की ओर अग्रसर देश में सांस ले रहे हैं।

79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस?

शनिवार को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, लेकिन एक सवाल जो ज्यादातर लोगों को उलझन में डालता है, वह यह है कि देश इस वर्ष कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, 79वां या 80वां? इस वर्ष भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, जबकि देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं। हर वर्ष होने वाली इस कंफ्यूजन का गणित बहुत आसान है।

दरअसल, जिस वर्ष कोई घटना पहली बार होती है, उसे पहला वर्ष या पहली वर्षगांठ कहा जाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया था, ऐसे में देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस वर्ष 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

PM लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

जानकारी के लिए बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इस दौरान राष्ट्रगान गाया जाता है और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं और फिर देश भर में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। इसके साथ ही लोग अपनी देशभक्ति की भावना को दर्शाने के लिए दोस्तों और परिवारवालों के संग पतंगबाजी भी करते हैं।

79 Years of Independence
लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के सभी नागरिक देशभक्ति के एक ही रंग में रंगे होते हैं। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराने के साथ देश को संबोधित भी करेंगे। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com