चंद्रपुर

Chandrapur News: 1 रिवाल्वर व 5 जिंदा कारतूस जब्त, आरोपी गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा ने की कार्रवाई

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. शहर में तुकूम परिसर के केजीएन पान सेंटर के पास एक व्यक्ति कमर में देसी कट्टा लेकर घूमने की जानकारी अपराध शाखा को मिली. पुलिस ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस ने आरोपी से 1 देसी रिवाल्वर व 5 जिंदा कारतूस जब्त किए. आरोपी का नाम जुबेर साहेबअली शेख (20) है. वह लालपेठ कालरी का निवासी है.

शहर में आए दिन अवैध धंधे, रेती तस्करी, सुंगंधित तम्बाकू, हत्या, चोरी आदि अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. इन आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण लाना नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. जिले में चल रहे है आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे व्यक्तियों की जानकारी निकालकर उन पर कार्यवाही करने के आदेश एसपी सुदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु ने दिए हैं.

इस संदर्भ में स्थानीय अपराध शाखा के पीआई महेश कोंडावार के नेतृत्व में टीम गठित कर इस तरह के अवैध हथियार इस्तेमाल करने वालों पर कार्यवाही करने की मुहिम चलाई जा रही है. मुहिम के दौरान टीम को शहर के तुकूम तालाब परिसर में केजीएन पान सेंटर के पास एक व्यक्ति कमर को देसी बनावट की रिवाल्वर लगाकर खड़ा होने की गुप्त सूचना अपराध शाखा को मिली. टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लिया. 

अपराधी पर कई मामले हैं दर्ज

उसकी तलाशी लेने पर कमर को लगाए काली बैग से एक देसी रिवाल्वर व इस्तेमाल किए जाने वाले 5 जिंदा कारतूस पाए गए. संबंधित व्यक्ति का नाम रिकार्ड पर जांचने पर उस पर कई अपराध दर्ज पाए गए. संबंधित व्यक्ति पर रामनगर पुलिस स्टेशन पर में भारतीय हथियार कानून के तहत अपराध दर्ज किया है. आरोपी जुबेर साहेबअली शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर के मार्गदर्शन में एलसीबी पीआई महेश कोंडावार के नेतृत्व में हर्षल एकरे, विनोद भूरले, संजय आतकुलवार, संतोष येलपूलवार, गोपाल आतकुलवार ने की है. 

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें