Special Trains Diwali Chhath 2026 From Maharashtra: दीपावली और छठ पर्व के दौरान अपने गांव घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान मध्य रेल ने विभिन्न प्रमुख गंतव्यों के बीच कुल 418 विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
मुंबई से गोरखपुर, चेन्नई, बेंगलुरु, नागपुर, बनारस और अन्य प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। इन ट्रेनों से मुंबई, पुणे, नागपुर, कोल्हापुर सहित महाराष्ट्र के अन्य शहरों को उत्तर भारत, दक्षिण भारत और देश के विभिन्न हिस्सों से अतिरिक्त रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
मध्य रेल के अनुसार, विशेष ट्रेनों का संचालन अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान किया जाएगा। इनमें दैनिक, साप्ताहिक और द्विसाप्ताहिक सेवाएं शामिल हैं। विशेष ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
मुंबई और गोरखपुर के बीच 64 दैनिक विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी। ट्रेन संख्या 01079 CSMT से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01080 गोरखपुर से 18 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 12.40 बजे CSMT पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
CSMT–चेन्नई के बीच 12 एसी विशेष ट्रेनें मुंबई और चेन्नई के बीच 12 साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01015 CSMT से प्रत्येक बुधवार को 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रात 12.35 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11.30 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।
वापसी में 01016 चेन्नई बीच से प्रत्येक गुरुवार को 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सुबह 4 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.05 बजे CSMT पहुंचेगी। इन ट्रेनों में 2 एसी-2 टियर, 18 एसी-3 टियर और 2 जनरेटर वैन होंगी। रास्ते में पुणे, सोलापुर, कलबुरगी, रायचूर, गुंतकल, कडपा, रेणिगुंटा, अरक्कोनम और पेरंबूर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
CSMT मुंबई और श्री एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच 14 साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01013 प्रत्येक शनिवार को 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक रात 12.35 बजे CSMT से रवाना होगी और उसी दिन रात 11.55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
वापसी में 01014 प्रत्येक रविवार को 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक सुबह 4.30 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.05 बजे CSMT पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव पुणे, सातारा, कराड, सांगली, मिरज, बेलगावी, लोंडा, धारवाड़, हुब्बली, दावणगेरे, अरसीकेरे और तुमकुरु सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
मुंबई–लातूर मार्ग पर 26 द्विसाप्ताहिक विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01105 और 01106 प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित होंगी। इन ट्रेनों का ठहराव पुणे, दौंड, कुर्डूवाड़ी, बार्शी टाउन, धाराशिव और हरंगुल सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर और द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
CSMT मुंबई और नागपुर के बीच 12 साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष सेवाएं चलेंगी। ट्रेन संख्या 02139 प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक रात 12.25 बजे CSMT से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3.35 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में 02140 प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक दोपहर 1.30 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.10 बजे CSMT पहुंचेगी। मार्ग में नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा जैसे स्टेशनों पर ठहराव होगा।
CSMT और कोल्हापुर के बीच 12 साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन संख्या 01417 और 01418 प्रत्येक गुरुवार को संचालित होंगी। इन ट्रेनों का ठहराव पुणे, जेजुरी, सातारा, कराड, सांगली, मिरज और हातकणंगले सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और मऊ के बीच 24 द्विसाप्ताहिक विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01123 प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को LTT से रवाना होगी, जबकि 01124 मऊ से प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी। इस मार्ग पर इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद सहित कई स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
LTT से तिरुवनंतपुरम उत्तर के बीच 12 साप्ताहिक विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। इस ट्रेन के मार्ग में पनवेल, रोहा, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, मडगांव, कारवार, गोकर्ण रोड, उडुपी, मंगलूरु, कासरगोड, कन्नूर, कोझिकोड, त्रिशूर, एर्नाकुलम, कोट्टायम, कोल्लम और वर्कला शिवगिरी सहित अनेक स्टेशन शामिल हैं।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस और मडगांव के बीच 14 साप्ताहिक विशेष सेवाएं संचालित होंगी। इस ट्रेन के समय में मानसून और गैर-मानसून समय-सारणी के अनुसार बदलाव रहेगा।
ट्रेन संख्या 01179 LTT से प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होगी, जबकि 01180 मडगांव से प्रत्येक शुक्रवार को वापसी करेगी। इस ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, स्लीपर, पेंट्री और जनरेटर वैन की सुविधा होगी।
मुंबई और बनारस के बीच 24 द्विसाप्ताहिक विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 01051 LTT से प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को रवाना होगी। वापसी में 01052 बनारस से प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी।
मार्ग में नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी जंक्शन प्रमुख ठहराव होंगे।
पुणे और न्यू अमरावती के बीच 12 साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी।ट्रेन संख्या 01403 पुणे से प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी और 01404 न्यू अमरावती से प्रत्येक बुधवार को वापसी करेगी।
इस मार्ग पर अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर और बडनेरा जैसे स्टेशनों पर ठहराव होगा।
हडपसर और गाजीपुर सिटी के बीच 24 द्विसाप्ताहिक विशेष सेवाएं चलेंगी। ट्रेन संख्या 01431 हडपसर से प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को रवाना होगी, जबकि 01432 गाजीपुर सिटी से प्रत्येक रविवार और गुरुवार को चलेगी।
इस ट्रेन का मार्ग अहिल्यानगर, बेलापुर, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर और औंरीहार जंक्शन से होकर गुजरेगा।
हडपसर और गोरखपुर के बीच 64 दैनिक विशेष सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध होंगी। ट्रेन संख्या 01415 हडपसर से 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 7.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 5.30 बजे रवाना होगी।
इस मार्ग पर मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर और बस्ती प्रमुख ठहराव होंगे।
नागपुर और हडपसर के बीच दो अलग-अलग श्रेणियों में विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी। द्विसाप्ताहिक ट्रेन संख्या 01201/01202 की कुल 26 सेवाएं होंगी। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेन संख्या 01209/01210 की 14 सेवाएं संचालित की जाएंगी।
दोनों सेवाओं में वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन जैसे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच सप्ताह में पांच दिन विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें शुक्रवार को छोड़कर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार और रविवार को संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 01451 कोल्हापुर से सुबह 6.10 बजे रवाना होकर उसी दिन शाम 4.10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी।
वापसी में 01452 कलबुरगी से शाम 6.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.40 बजे कोल्हापुर पहुंचेगी। इस मार्ग पर मिरज, अरग, कवठे महांकाल, सांगोला, पंढरपुर, मोडनिंब, कुर्डूवाड़ी और सोलापुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव होगा।
मध्य रेल के अनुसार विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। 27 सितंबर 2026 से ट्रेन संख्या 01079, 01015, 01013, 01105, 01106, 01417, 01418, 01123, 01431, 01201 और 01202 के लिए आरक्षण शुरू होगा।
वहीं 28 सितंबर 2026 से ट्रेन संख्या 01239, 01240, 01463, 01179, 01051, 01403, 01404, 01415, 01209, 01210, 01451 और 01452 के लिए आरक्षण उपलब्ध होगा। यात्री आरक्षण सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के अलावा IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से कर सकेंगे।
मध्य रेल ने बताया कि अनारक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्री सामान्य किराये पर UTS प्रणाली के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है।
मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला के अनुसार त्योहारी सीजन में मुंबई और महाराष्ट्र से उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की बड़ी संख्या को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों में गोरखपुर, मऊ, बनारस, गाजीपुर सिटी जैसे प्रमुख उत्तर भारत गंतव्यों के साथ-साथ चेन्नई, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, नागपुर, अमरावती, कोल्हापुर और कलबुरगी जैसे शहरों के लिए भी अतिरिक्त रेल सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।