Census Enumerators (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

भंडारा में भीषण गर्मी के बीच जनगणना सर्वे, प्रगणक शिक्षकों की बढ़ीं मुश्किलें

Bhandara Census Survey News: भंडारा में राष्ट्रीय जनगणना के पहले चरण के तहत घर-घर सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। भीषण के बीच प्रगणक शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

महाराष्ट्र डेस्क

Bhandara Census Enumerators News: भंडारा जिले में राष्ट्रीय जनगणना के पहले चरण के तहत घरघर सर्वेक्षण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन भीषण गर्मी के बीच यह काम करने वाले प्रगणक शिक्षकों को भारी मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में घरघर जाकर जानकारी एकत्र करना शिक्षकों के लिए बेहद कठिन साबित हो रहा है। मैदानी स्तर पर मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण शिक्षक वर्ग परेशान है और प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। जनगणना कार्य शुरू होने के बावजूद जिले के कई हिस्सों में नागरिकों की ओर से विरोध देखने को मिल रहा है।

विशेष रूप से ओबीसी वर्ग की अलग से गणना को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है। कुछ ग्राम पंचायतों ने तो जनगणना के विरोध में आधिकारिक प्रस्ताव भी पारित किए हैं। जिले में 2 हजार प्रगणक तैनातजिले की लगभग 14.22 लाख आबादी और 3।50 लाख परिवारों की जानकारी दर्ज करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।

जनगणना कार्य बना चुनौती

इसके तहत जिले में कुल 2,000 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें लगभग 400 महिला कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा कार्य की निगरानी के लिए 325 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जिनमें 20 महिला पर्यवेक्षक हैं। 1 मई से 15 मई तक नागरिकों से स्वयंगणना पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी भरने की अपील की गई थी, लेकिन 3।50 लाख परिवारों में से केवल 8,150 परिवारों ने ही ऑनलाइन पंजीयन किया।

छुट्टियों पर रोक, कार्रवाई का दबाव

जिलाधिकारी ने जनगणना अवधि के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई का डर भी दिखाया जा रहा है।

प्रगणक शिक्षक ने बताया कि कई नागरिक जानकारी देने से भी मना कर देते हैं, जबकि ऊपर से कार्रवाई का दबाव बना रहता है। दूसरे शिक्षक ने कहा कि पेट्रोल और मोबाइल रिचार्ज का खर्च उन्हें अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है।

भंडारा जिलाधिकारी मनोहर चव्हाण निवासी ने कहा कि नागरिक जनगणना कार्य में सहयोग करें सभी प्रगणक ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। किसी को भी किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है और किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिक जनगणना कार्य में सहयोग करें तथा सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें