Census 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

Online Census 2027 Form Process: राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, और इस बार जनता को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने ऑनलाइन स्वयं-गणना की सुविधा शुरू की है।
Census 2027 Census Form from Home Prove Costly Complete Online Process.
Census 2027 (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Census 2027 Delhi: राजधानी दिल्ली में जनगणना 2027 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है, और इस बार जनता को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने ऑनलाइन स्वयं-गणना की सुविधा शुरू की है। जिससे आप घर बैठे ही जनगणना की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। बता दें कि 1 मई से 15 मई तक दिल्ली के सभी वार्ड के निवासी घर बैठे अपनी जानकारी को खुद भरकर ये काम कर पाएगे। जिसको करने के बाद 16 मई से अधिकारी तौर पर घर-घर जाकर सरकारी ऑफिसर डेटा इकट्ठा करेंगे। इस जनगणना में खास बात यह है कि अब सिर्फ मकान मालिक ही नहीं, बल्कि किराएदार भी खुद अपनी जानकारी को दर्ज कर सकते हैं।

अब लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे पूरा करें काम

सरकार द्वारा उठाए इस कदम के पीछे का मकसद इस प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है। वहीं अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया करीब 15 से 20 मिनट में पूरी हो जाएगी। जिससे समय की बचत के साथ डेटा में गलती की संभावना भी कई हद तक कम हो जाएगी। अगर आप भी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल पोर्टल की जानकारी चाहते है तो हमारे द्वारा दिए गए Link Text को Google पर जा कर पेस्ट करें https://se.census.gov.in और लॉगिन करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें।

आसान भाषा में जानिए की कैसे भरें ऑनलाइन जनगणना फॉर्म

सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसे कई स्टेप्स में बांटा है जो लोगों के द्वारा भरने के लिए उपयोगी है:

  1. लॉगिन करें: वेबसाइट पर जाकर दिल्ली सेलेक्ट करें और कैप्चा भरें।
  2. हाउस होल्ड रजिस्ट्रेशन: परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। ध्यान रहे, हर घर के लिए अलग नंबर जरूरी है।
  3. भाषा और वेरिफिकेशन: 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुनें और OTP से वेरिफिकेशन करें।
  4. लोकेशन डिटेल भरें: जिला, मोहल्ला, लैंडमार्क और पिन कोड दर्ज करें।
  5. मैप पर लोकेशन मार्क करें: अपने घर की सही लोकेशन मैप पर सेट करें।
  6. क्वेश्चनियर भरें: घर, परिवार, सुविधाएं (पानी, बिजली, किचन) जैसी जानकारी दें।
  7. डिटेल रिव्यू करें: सभी जानकारी चेक करें और जरूरत हो तो एडिट करें।
  8. फाइनल सबमिशन: सबमिट करने के बाद 11 अंकों का SE ID मिलेगा।
  9. एन्यूमरेटर विजिट: अधिकारी आने पर यह ID दिखानी होगी।

33 सवालों का जवाब देना जरूरी

इस जनगणना की प्रक्रिया में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, इन सवालों में घर की स्थिति, परिवार के सदस्य, इंटरनेट, वाहन और अन्य सुविधाओं की जानकारी शामिल है। इसमें ध्यान देंने वाली बात ये भी है कि एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही हाउसहोल्ड रजिस्टर होगा। वहीं अगर किसी भी कारण से आपने फॉर्म अधूरा छोड़ा तो उसे मान्य नहीं माना जाएगा।

टाइमलाइन और बड़ी तैयारी

  • सेल्फ एन्यूमरेशन: 1 मई से 15 मई
  • डोर-टू-डोर सर्वे: 16 मई से 14 जून

इस साल होने वाली जनगणना की प्रक्रिया में करीब 50 हजार सरकारी कर्मचारी शामिल होने वाला है।

डिजिटल इंडिया की ओर बड़ा कदम

भारत में होने वाली Census 2027 की ऑनलाइन प्रक्रिया यह दिखाती है कि भारत अब तेजी से डिजिटल सिस्टम की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली के निवासी हैं, तो समय रहते हुए फॉर्म भरकर इश काम को पूरा करें वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com