Representational Pic 
बुलढाना

नगर पालिका की मतदाता सूची पर हजारों की आपत्तियां, फाइनल के लिए मिला एक्सटेंशन

नवभारत डेस्क

बुलढाना. जिले की 8 नगर पालिकाओं द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची पर हजारों आपत्तियां दर्ज कराई गई है. जिसके चलते नगर पालिका की मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के लिए अधिक अवधि प्रदान किया गया है. हालांकि राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. जिससे सरकार का कामकाज ठप पड़ा हुआ है. लेकिन राज्य चुनाव आयोग नगर पालिका चुनाव की तैयारी कर रहा है.

हाल ही में वार्ड गठन, आरक्षण के बाद मतदाता सूची के कार्यक्रम हुए. जिले के 8 नगर पालिका प्रशासनों द्वारा मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी. जिस पर 21 से 27 जून के बीच आपत्‍तियों के लिए अवधि प्रदान किया गया था. जिसके चलते पालिकाओं की इस सूची पर हजारों की संख्या में आपत्तियां जताई गई हैं. जिससे पालिका प्रशासन त्रस्त हो उठा है.

मेहकर पालिका पर चार हजार आपत्तियां

जिले के मेहकर तहसील में घोषित की गई मतदाता सूची पर अकेले मेहकर में ही 4,000 आपत्तियां दर्ज की गई हैं. पिछले कुछ दिनों से मेहकर पालिका में अनियमितता मामले को लेकर काफी चर्चा में है. अब पालिका पर करीब 4,000 आपत्‍तियां आने से पालिका प्रशासन त्रस्त हो उठा है. इस बात को लेकर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयचंद बठिया ने आयोग में आपत्ति दर्ज कराई है.

अब अंतिम रिलीज  मंगलवार को

इस चुनावी कार्यक्रम को देखते हुए चुनाव आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी है क्योंकि इन आपत्तियों और सुझावों को ठीक से हल करके अंतिम मतदाता सूचियों को ठीक से संकलित करना इतने कम समय में असंभव है. अंतिम वार्डवार मतदाता सूची को अब प्रमाणित कर 5 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा. इसके बाद 9 तारीख को मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित कर मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएगी, यह जानकारी नगर पालिका प्रशासन ने दी है.

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें