प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
बुलढाना

समृद्धि महामार्ग पर फिल्मी स्टाइल में 12 लाख की डकैती, बुलढाणा पुलिस ने 5 राज्यों के शातिर लुटेरों को दबोचा

Samruddhi Mahamarg Robbery: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर बंदूक की नोक पर 12 लाख की लूट और अपहरण करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश। बुलढाणा LCB ने अंबाजोगाई से 8 आरोपियों को दबोचा।

आकाश मसने

Buldhana LCB Action In Samruddhi Mahamarg Robbery Case: महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दिनदहाड़े स्कॉर्पियो कार के साथ 12 लाख रुपये की नकदी लूटने और चालक का अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय डकैती गिरोह को बुलढाणा स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में 8 आरोपियों को अंबाजोगाई से हिरासत में लिया गया, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

क्या है मामला?

मामले के शिकायतकर्ता अभयसिंह आनंदसिंह वाघेला के अनुसार, वे 2 मई को नागपुर से गुजरात की ओर स्कॉर्पियो में 12 लाख रुपये नकद लेकर जा रहे थे। सुबह करीब 10:45 बजे दुसरबीड टोल नाके के पास वाहन का टायर चेक कर रहे थे। उसी समय बोलेरो और इनोवा में आए 10 से 12 अज्ञात लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर बंदूक की नोक पर उन्हें जबरन उनके ही वाहन में बैठाया और नकदी सहित अपहरण कर लिया। बाद में उन्हें जालना जिले के जंगल में छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित ने किनगांव राजा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलढाणा पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे ने जांच स्थानीय अपराध शाखा को सौंपी। पुलिस निरीक्षक सुनील अंबुलकर के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाजोगाई के अंबा शुगर फैक्ट्री परिसर में जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अलग-अलग राज्यों के निवासी आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। उनके पास से 1 लाख 80 हजार रुपये नकद, देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, बोलेरो और इनोवा वाहन, मोबाइल फोन और वाईफाई डिवाइस सहित कुल 12 लाख 48 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है। इस गिरोह के दो आरोपी अभी फरार हैं, जबकि 10 लाख 20 हजार रुपये की नकदी अब भी बरामद नहीं हुई है।

बुलढाणा पुलिस फरार आरोपियों को तलाश में जुटी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर राशि बरामद की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई और आरोपी या बड़ा गैंग शामिल तो नहीं है।

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे