खामगांव तेंदुआ हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
बुलढाना

Buldhana News: पलाशी बुद्रुक में खेत के कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Leopard Drowned In Well: खामगांव तहसील के पलाशी बुद्रुक शिवार में 1.5 साल की मादा तेंदुए की कुएं में डूबने से मौत हो गई। वन विभाग के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने वीडियो वायरल किया है।

आंचल लोखंडे

Palashi Budruk leopard Death: बुलढाणा जिले के खामगांव तहसील के पलाशी बुद्रुक शिवार के एक खेत में कुएं में गिरने से लगभग डेढ़ साल की मादा तेंदुए की मौत होने कि घटना रविवार, 13 सितंबर को सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। मृत तेंदुए के शरीर पर नए या पुराने किसी भी प्रकार के घाव के निशान नहीं मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खामगांव वन विभाग को सूचना मिली कि पलशी बुद्रुक शिवार के गट नंबर 344 में अनिल तुलसीराम बोराले के खेत में स्थित एक कुएं में एक तेंदुआ गिर गया है।

एक से डेढ़ वर्ष की मादा तेंदुआ

इसके बाद, स्थानीय वन रक्षक, वन अधिकारी, खामगांव के क्षेत्रीय वन रेंज अधिकारी और बुलढाणा से वन्यजीव बचाव दल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जब दल ने कुएं का निरीक्षण किया, तो उन्हें लगभग छह फीट पानी से भरे कुएं में मृत तेंदुआ तैरता हुआ मिला। दल ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला। जांच करने पर पता चला कि यह लगभग एक से डेढ़ वर्ष की मादा तेंदुआ थी।

शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

तेंदुए के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। इसलिए, वन विभाग ने संभावना जताई है कि तेंदुआ शिकार की तैयारी करते समय कुएं में गिर गया होगा तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए खामगांव स्थित तहसील पशु चिकित्सालय लाया गया। पशुधन विकास अधिकारी डॉ. ए. डी. पडोल, डॉ. राजेश अवताडे और डॉ. अमोल सालगे की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

इसके बाद वन विभाग के नियमों के अनुसार मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। यह प्रक्रिया उप वन संरक्षक जमीर शेख के मार्गदर्शन में सहायक वन संरक्षक वी. एम. काकडे, वन क्षेत्र अधिकारी स्वप्निल पवार, श्रीनाथ धारपवार, संदीप मडावी, मिलिंद इंगले और आदि कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिंदा तैरने का वीडियो वायरल

किसानों ने कुएं में तेंदुए को पाया, जो जीवित था। इसका एक वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुएं में लकड़ी डालकर तेंदुए को बचाने का प्रयास किया गया; हालांकि, वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुए की मौत हो गई। किसानों का आरोप है कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे।

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?