बुलढाणा ट्रिपल मर्डर सोर्स: सोशल मीडिया
बुलढाना

बुलढाणा ट्रिपल मर्डर: मां-पिता-पुत्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दीपक सुरडकर ने किया सरेंडर, 3 जानें गई

Buldhana Chikli Crime Triple Murder: सोमठाना में जमीन विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दीपक सुरडकर ने पनवेल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। उसका बेटा पहले गिरफ्तार हो चुका है।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • मुख्य आरोपी दीपक सुरडकर ने पनवेल पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण।

  • बेटे जगदीश सुरडकर को 9 अक्टूबर की सुबह गिरफ्तार किया गया था।

  • तीन एकड़ कृषि भूमि के उपहार पत्र को लेकर था विवाद।

  • हमले में 55 वर्षीय संजय, उनके 25 वर्षीय बेटे रणजीत और 70 वर्षीय सरस्वती की मौत हुई।

Buldhana Chikli Triple Murder Arrest: बुलढाणा जिले के सोमठाना गांव में तीन लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दीपक सुरडकर ने पनवेल पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार, तीन एकड़ कृषि भूमि पोते के नाम करने को लेकर पुराना विवाद हिंसक हो गया था। आरोपी के बेटे को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

तीन एकड़ जमीन के विवाद ने तीन लोगों की जान ले ली। बुलढाणा जिले के सोमठाना गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपी दीपक सुरडकर ने शुक्रवार को पनवेल पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले पुलिस ने उसके बेटे जगदीश सुरडकर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, कृषि भूमि को पोते के नाम करने को लेकर चल रहा पुराना विवाद इस वारदात की वजह बना।

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष

बुलढाणा जिले के सोमठाना गांव में जमीन विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दीपक सुरडकर ने शुक्रवार को पनवेल पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके बेटे जगदीश सुरडकर (21) को चिखली पुलिस ने 9 अक्टूबर की सुबह गिरफ्तार किया था। मामले में दोनों के खिलाफ शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दीपक की मां सरस्वती सुरडकर ने तीन एकड़ कृषि भूमि उपहार पत्र के जरिए अपने पोते के नाम कर दी थी। इसी बात को लेकर परिवार में पुराना विवाद चल रहा था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया।

खेत से लौट रहे पिता-पुत्र पर हमला

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर की शाम खेत से लौट रहे संजय सुरडकर (55) और उनके बेटे रणजीत सुरडकर (25) पर दीपक और जगदीश ने कथित तौर पर चाकू और डंडे से हमला किया। इसके बाद घर में मौजूद 70 वर्षीय सरस्वती सुरडकर पर भी हमला किया गया।

इस वारदात में संजय, रणजीत और सरस्वती की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बन गया।

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

ट्रिपल मर्डर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. नीलेश तांबे और पुलिस निरीक्षक भूषण गावंडे के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया। इसी दौरान जगदीश को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी दीपक ने शुक्रवार को पनवेल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

मुक्ता सुरडकर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक भूषण गावंडे के मार्गदर्शन में मामले की आगे की जांच जारी है।

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी