तुमसर पुलिस रेड (सौजन्य-नवभारत) 
भंडारा

Bhandara News: अवैध रेत ढोने वाले 4 ट्रैक्टरों पर छापा, कारवाई में 20 लाख से अधिक का माल जब्त

Bhandara News: भंडारा जिले में तुमसर पुलिस ने अवैध रेत ढोने वाले ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए 20 लाख से भी ज्यादा का माल जब्त किया है। तुमसर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रिया जैस

Bhandara Crime: भंडारा जिले में तुमसर पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर व ट्रॉली समेत कुल 20 लाख 24 हजार रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई उमरवाड़ा परिसर में गश्ती के दौरान की गई। पहली कार्रवाई में ट्रैक्टर चालक बोरी निवासी सुरेश ताराचंद विठोले (32) और मालिक दुर्योधन फुलचंद कांबले (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उनके पास से ट्रैक्टर (एमए36/एएल 6195), ट्रॉली (एमएच36/एल-6190) और 1 ब्रास रेत समेत कुल 5 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई में ट्रैक्टर चालक बोरी निवासी देवानंद घाशीलाल नगरधने (38) के खिलाफ कार्रवाई की गई। उनसे ट्रैक्टर (एमए35/एआर 2456), ट्रॉली और 1 ब्रास रेत समेत 5 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया।

तुमसर पुलिस की कार्रवाई

तीसरी कार्रवाई में ट्रैक्टर चालक मिटेवानी निवासी चंद्रशेखर सुरेश शेंद्रे (24) और मालिक रविदास वार्ड, तुमसर निवासी आनंद राजेश मालाधरे (35) के पास से ट्रैक्टर (एमएच36-एएल 6193), ट्रॉली और 1 ब्रास रेत समेत कुल 5 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे और पुलिस निरीक्षक गायकवाड के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरिक्षक गंगवानी, पुलिस हवलदार गावंडे, रंभाड, बिसने और पुलिस स्टेशन तुमसर की टीम ने की।

सभी आरोपियों पर मामला दर्ज

चौथी कार्रवाई में ट्रैक्टर चालक डोंगरला निवासी परमेश्वर मुन्शी बनकर (26) और मालिक साहिल किसन बनकर (21) के पास से ट्रैक्टर (एमएच36-एएल 4309), ट्रॉली और 1 ब्रास रेत समेत 5 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर पर छापा

भंडारा स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने साकोली पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख 6 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मकरधोकडा/आटली परिसर में छापा मारा। इस दौरान आरोपी जांभडी/सडक निवासी कृष्णा सोमाजी पातरीकर (37) को ट्रैक्टर से अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

उसके पास से ट्रैक्टर (क्र. एमएच-36-एजी-9843), ट्रॉली और 1 ब्रास रेत सहित कुल 6 लाख 6 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। अवैध रेत परिवहन कर शासन का राजस्व नुकसान पहुंचाने और पर्यावरण को हानि पहुंचाने के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे और पुलिस निरीक्षक चिंचोलकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस हवलदार ठवकर ने की है। आगे की जांच साकोली पुलिस द्वारा की जा रही है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन